किराया माफ करने पर केयूके मार्किट के दुकानदारों ने राज्य सरकार व विधायक का किया आभार व्यक्त
कुरुक्षेत्र 20 फरवरी
न्यूज डेक्स संवाददाता
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण आमजन के साथ-साथ छोट व बड़े हर प्रकार का व्यवसाय करने वाले की रोजी-रोटी पर असर पड़ा और इससे सभी को आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा है। इस शहर में जहां कोरोना काल के समय जरुरतमंदों तक रोटी, भोजन, राशन व अन्य जरुरी समान पहुंचाने में शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व प्रशासन ने सहयोग किया। वहां सरकार ने भी आमजन, व्यापारी, दुकानदार सभी की मदद करने की हरभरसक कोशिश की है। विधायक सुभाष सुधा शनिवार को सैक्टर-7 आवास कार्यालय पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित मार्किट के दुकानदारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले केयूके मार्किट के दुकानदारों विक्रम, गिरीश मेहता, मदन सरदाना, अजय गुप्ता, दर्शन पावा, परविंदर, मनोज, राम कुमार शर्मा, नवीन चंद्र ने विधायक सुभाष सुधा से मिलकर उनका कोरोना काल के दौरान 2 महीने का दुकानों का किराया माफ करवाने के लिए आभार प्रकट किया है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बंद होने के कारण इन सभी दुकानदारों का कामकाल ठप्प हो गया था। इसको लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की गई और मुख्यमंत्री ने इन दुकानदारों के 2 महीने के किराए को माफ किया था, इसके साथ-साथ जब तक विश्वविद्यालय में छात्रों आना शुरु नहीं हो जाता तब तक दुकानदारों का 75 प्रतिशत किराया माफ किया गया और केवल 25 प्रतिशत ही किराया लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय 2 महीने का किराया माफ करने और पूरी तरह कामकाज शुरु होने तक 75 प्रतिशत किराया माफ करके राज्य सरकार द्वारा दुकानदारों की आर्थिक मदद की गई। इसके लिए सभी दुकानदारों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।