न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।कुरुक्षेत्र के पवन गर्ग को महाराजा अग्रसेन मैडिकल एजुकेशन एवं साइंटिफिक रिसर्च सोसायटी, अग्रोहा की प्रबंधन समिति का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है जो कि कुरुक्षेत्र के लिए सम्मान का विषय है। इसी उपलक्ष्य में रविवार को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी॰) थानेसर की प्रबंधन समिति की बैठक में प्रधान चन्द्रभान गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने पवन गर्ग को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष गोपाल दास गोयल, महासचिव भूषणपाल मंगल, कोषाध्यक्ष राम कुमार गोयल, प्रबन्धक अशोक बंसल एवं जंग बहादुर सिंगला, डॉ मोहित गुप्ता, प्रवेश सिंगला, मुरारी लाल अग्रवाल उपस्थित थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर प्रधान ने कहा कि पवन गर्ग जैसे मेहनती, कर्मठ व कुशल व्यक्तित्व समाज सेवा में हमेशा अग्रसर रहते हैं। उनके चुने जाने पर समाज में खुशी की लहर है। इस उपलक्ष्य में प्रधान ने समिति की अध्यक्ष सावित्री जिंदल एवं नवीन जिंदल जी का आभार व्यक्त किया।