Home haryana महंगाई और बेरोजगारी के लिए पूरी तरह भाजपा सरकार जिम्मेवार है : हुड्डा

महंगाई और बेरोजगारी के लिए पूरी तरह भाजपा सरकार जिम्मेवार है : हुड्डा

by ND HINDUSTAN
0 comment

लाल किले के दोषियों को सजा अवश्य मिलनी चाहिए, किसानों का कोई दोष नहीं 

किसान आंदोलन अंग्रेजों के समय से होते रहे हैं लेकिन इतना बड़ा आंदोलन कभी नहीं हुआ 

हुड्डा ने कहाकि उन्हें दुःख है कि किसान अपनी फसलों को नष्ट कर रहे हैं 

न्यूज डेक्स संवाददाता


कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ में हरियाणा विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्य मन्त्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहाकि बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से दोषी है। विपक्ष के तौर पर कांग्रेस बढ़ती महंगाई को खुलकर उठा रही है। इस मुद्दे को संसद में भी उठाया गया और अब हरियाणा विधानसभा में भी उठाया जायेगा। कांग्रेस ने राज्य के हर जिले में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी का विरोध किया है। पूर्व मुख्य मन्त्री ने कहाकि विधानसभा में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। भाजपा को समर्थन देने वाले विधायक भी अब खुल कर वर्तमान सरकार का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार पहले खुद नौकरियों को विज्ञापित करते है फिर कभी खुद विड्रा कर लेते हैं और कभी पोस्टें रद्द हो जाती हैं। आज हरियाणा में डेढ़ लाख स्वीकृत पोस्टें खाली पड़ी हुई हैं। हुड्डा ने कहाकि राज्य में जो घोटाले जैसे रजिस्ट्री एवं शराब के घोटाले हो रहे हैं उन्हें सरकार द्वारा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। क्योंकि सरकार की ओर ही अंगुली उठ रही है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं हैं। विकास ठप्प है। पूर्व मुख्य मन्त्री ने कहाकि वर्तमान सरकार ने केवल प्रदेश पर कर्ज बढ़ाया है। खेल नीति को सरकार ने ध्वस्त कर दिया है।

उन्होंने कहाकि किसानों ने समय समय पर संघर्ष किये हैं। 1907 में भी अंग्रेजों के समय संघर्ष हुए। अजित सिंह, लाला लाजपत राय और उनके खुद के दादा ने संघर्ष किया। लेकिन कभी इतना बड़ा संघर्ष नहीं किया। हुड्डा ने कहाकि किसान शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को चाहिए कि शांति पूर्ण तरीके से हल निकाले। उन्होंने कहाकि उन्हें दुःख है कि किसान अपनी फसलें नष्ट कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। इससे देश को भी नुकसान पहुंच रहा है। पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहाकि लाल किले के दोषियों को सजा अवश्य मिलनी चाहिए, लेकिन किसानों का कोई दोष नहीं है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?