Home haryana हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में हुई तेल की बढ़ती कीमतों से ट्रांसपोर्ट के प्रभावित होने पर चर्चा

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में हुई तेल की बढ़ती कीमतों से ट्रांसपोर्ट के प्रभावित होने पर चर्चा

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कुरुक्षेत्र इकाई का सम्पन्न हुआ चुनाव 

किसान आंदोलन एवं कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुए बिजनेस पर उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों ने की चर्चा 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की एक बैठक कुरुक्षेत्र के निजी होटल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पहले कोरोना महामारी तथा अब किसान आंदोलन के कारण इंडस्ट्री और व्यवसाय पर पड़े प्रभाव पर गंभीरता से चर्चा की गई। राजेश सिंगला ने बताया कि बैठक के प्रारम्भ में हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कुरुक्षेत्र इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव में राजेंद्र सिंघल को अध्यक्ष,  डा. नरेन्द्र पाल गुप्ता को महासचिव, ईश्वर सिंगला, सुदर्शन अग्रवाल, नरेन्द्र धींगड़ा, राम कुमार गर्ग शाहबाद तथा सुनील कुमार लाडवा को उपाध्यक्ष, आशीष सभरवाल को उप सचिव, प्रवीण गर्ग शाहबाद को कोषाध्यक्ष, राजेश सिंगला को आडिटर तथा डा. वीरेंद्र सिंघल को जन सम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया गया।

सिंगला ने बताया कि बैठक में इस बात पर गंभीरता से चर्चा की गई की आज इंडस्ट्री पहले ही कच्चे माल की बढ़ी हुई कीमतों से बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतों ने तो उद्योगपतियों और व्यवसायियों का बिजनेस ठप करने का काम किया है। सरकार को तेल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहियें। उन्होंने कहाकि यह बात सारा देश जानता है कि कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थ व्यवस्था कितनी प्रभावित हुई है। अब तेल की बढ़ी कीमतों का प्रभाव ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर पड़ने से हर बिजनेस पर बढ़ेगा। इस से महंगाई में भी वृद्धि होगी। बैठक में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी गई और उन्होंने अपना पद ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलवंत सैनी, के के गर्ग, ईश्वर सिंगला, अशोक गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, सत प्रकाश गर्ग, विकास गर्ग, धर्मपाल सिंगला, अश्वनी जैन, जे एस छतवाल, मंगत राम, मंगेश्वर सिंघी, पंकज बजाज, राम लाल, प्रवीण गर्ग, राजेश वधवाल व सतपाल खुराना इत्यादि भी मौजूद थे।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?