न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। इंडिया सुपर मॉडल 2021 प्रतियोगिता 24 फरवरी से 27 फरवरी तक उत्तरप्रदेश के लखनऊ शहर में आयोजित हुई जिसमेंभारतवर्ष से विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से साहिल टाया ने बतौर प्रतिभागी कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व कियातथा मिस्टर हरियाणा इंडिया सुपर मॉडल रहे।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में बॉलीवुड के स्टार रन विजय सिंह, बिग बॉस रोड़ी विजेता प्रिंस नरूला, फ़िल्म स्टार करण कुंद्रा, बिग बॉस फेम युविका चौधरी तथा कई सुपर स्टार शामिल रहे।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साहिल ने इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल तक पहुंचकर कुरुक्षेत्रजिले का नाम रोशन किया। साहिल टाया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के आहरण तथा वितरण अधिकारी डॉअनंत राम के सुपुत्र हैं। आपको बता दें कि साहिल का बचपन से ही मॉडल बनने का सपना था।
साहिल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं मेंहरियाणा का प्रतिनिधित्व कर कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुरुक्षेत्र पहुँचने पर साहिल का भव्य स्वागत किया गया तथा उसकेउज्जवल भविष्य की कामना की।