संस्था के नए बने 671 सदस्यों की जानकारी की गई अपडेट
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर के प्रधान चंद्रभान गुप्ता ने संस्था के सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि नए बने 671 सदस्यों तथा संस्था के सभी सदस्यों की जानकारी संस्था की वेबसाइट एसवीएपीकेकेआर डॉट स्कूलएसएआर डॉट कॉम पर अपडेट कर दी गई है। उन्होंने कहाकि कोई भी सदस्य संस्था के पोर्टल पर जाकर यह लिस्ट देख सकता है। इसके इलावा सदस्य श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी) थानेसर कुरुक्षेत्र मोती चौंक कार्यालय में जाकर लिस्ट एवं जानकारी देख सकता है। गुप्ता ने कहाकि सदस्यों के पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया अभी जारी है। जल्द ही सभी सदस्यों को पहचान पत्र जारी कर दिए जायेंगे।