Home Kurukshetra News संदीप गर्ग ने लाडवा के बाजारों का दौरा कर लोगों से पूछा हालचाल,बढ़ती महंगाई पर जताई चिंता

संदीप गर्ग ने लाडवा के बाजारों का दौरा कर लोगों से पूछा हालचाल,बढ़ती महंगाई पर जताई चिंता

by ND HINDUSTAN
0 comment

सरकार बढ़ती मंहगाई पर लगाए अंकुश : संदीप गर्ग

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र(लाडवा)। समाजसेवी एवं युवा नेता संदीप गर्ग ने लाडवा के बाजारों का दौरा किया और उन लोगों से कुशल क्षेम पूछ हालचाल जाना तथा इस  दौरान कईं मजबूर लोगों को आर्थिक सहायता भी की। संदीप गर्ग ने कहा कि  इस क्षेत्र के लोगों के सहयोग व सेवा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने दुकानदारों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। गर्ग ने कहा कि बढ़ती मंहगाई आमजन के लिए चिंता का विषय है इसलिए सरकार को इस पर अंकुश लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पैट्रोल -डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और लोगों का आर्थिक बजट बिगड़ता जा रहा है। गर्ग ने कहा कि कोविड की महामारी व बढ़ती मंहगाई ने कईं लोगों का रोजगार छीन लिया है । इसलिए सरकार को ऐसे लोगों को लेकर चिंतन करना चाहिए और उनके रोजगार का प्रबंध करना चाहिए। संदीप गर्ग ने कहा कि आज देश का अन्नदाता सडक़ों पर बैठा है लेकिन सरकार इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।

उन्होंने कहा कि सरकार को तुंरत प्रभाव से किसानों की मांगे मानकर उन्हें घर भेजना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि लाडवा क्षेत्र की जनता नि:संकोच किसी भी काम के लिए उनके पास आ सकती है। इस दौरान उन्होंने सडक़ हादसे में घायल, बेटी की उच्च शिक्षा के लिए सहायता राशि प्रदान की और काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे ईश्वर बंसल का कुशलक्षेम पूछने के लिए उनके घर पर पहुचे। इस मौके पर घनश्याम दास, विजय ढिंगडा , अश्वनी शर्मा, प्यारा सिंह, उमेश बंसल, नरेन्द्र अरोड़ा, सोनू अरोड़ा मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?