Home Kurukshetra News रावत जी तो गयो…दूजे रावत धन सिंह हो सकते हैं उत्तराखंड के अगले सीएम,एक दिन पहले दिल्ली तलब किये थे त्रिवेंद्र सिंह रावत

रावत जी तो गयो…दूजे रावत धन सिंह हो सकते हैं उत्तराखंड के अगले सीएम,एक दिन पहले दिल्ली तलब किये थे त्रिवेंद्र सिंह रावत

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में सत्ता की चाबी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथ से छीनी जा चुकी है,उन्होंने आज इस्तीफे की घोषणा कर दी है और आज शाम। तक नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है। पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में विधायकों में असंतोष झलक रहा था। सत्तारुढ़ भाजपा के विधायकों में यह असंतोष खेमेबाजी में बदल चुका था। कई दिनों से विधायकों की बैठकें और अगले साल होने वाले चुनाव से पहले उत्तराखंड में सीएम का चेहरा बदलने की सुरसुराहट चल रही थी। पार्टी आलाकमान तक यह सभी सूचनाएं पहुंच चुकी थी। इन हालात में आलाकमान ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम को आब्जर्वर बना कर उत्तराखंड भेजा था।

यहां विधायकों के साथ हुई मुलाकातों के बाद इन्होंने हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी थी। सोमवार को ही मुख्यमंत्री रावत दिल्ली तलब किये गये थे,जिसकी वजह से उन्हें प्रस्तावित प्रोग्राम को छोड़कर दिल्ली कूच करना पड़ा था। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत भी हुई थी। इन गतिविधियों के बीच मंगलवार तक यह स्पष्ट हो चुका था कि अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत जी तो गयो। उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के रूप में पहला नाम उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का सामने आ रहा है। उनके अलावा सतपालजी महाराज,अजय भट्ट,अनिल बलूनी जैसे नाम भी चर्चा में है। इन सभी चेहरों में से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शाम को राज्यपाल से मिलकर धन सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?