Home haryana प्रदेशभर के कर्मचारियों के जिम्मे छोड़ी बीजेपी ने करनाल में होने वाली अमित शाह की रैली- चौधरी उदयभान

प्रदेशभर के कर्मचारियों के जिम्मे छोड़ी बीजेपी ने करनाल में होने वाली अमित शाह की रैली- चौधरी उदयभान

by ND HINDUSTAN
0 comment

सीएम के चुनावी गृह क्षेत्र में भी नहीं हो पा रहा भीड़ का जुगाड़, तो HKRN के तहत भर्ती हुए अध्यापकों की लगाई ड्यूटी- चौधरी उदयभान

चुनाव से पहले ही डर चुकी है भाजपा, भीड़ जुटाने के लिए ले रही कर्मचारियों और डिपो धारकों का सहारा- चौधरी उदयभान

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़।  साल 2024 में होने वाले चुनाव से पहले ही बीजेपी में बौखलाहट पैदा हो गई है। जिसके चलते बीजेपी ने करनाल में होने वाली अमित शाह की रैली के लिए प्रदेशभर के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कहना है हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान का। उन्होंने कहा कि HKRN के तहत भर्ती हुए अध्यापकों की रैली में ड्यूटी लगाई है। जोकि बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता के चलते, भाजपा के पन्ना प्रमुख फेल हो चुके हैं। जिसके चलते अब बीजेपी प्रदेशभर के कर्मचारियों को सहारा ले रही है। जिससे साफ पता लग रहा है कि चुनाव से पहले भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा है। चौधरी उदयभान ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग बीजेपी-जेजेपी सरकार से तंग आ चुका है। और प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है।

चौधरी उदयभान ने कहा कि पानीपत में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई कांग्रेस की रिकार्ड तोड़ रैली के बाद भाजपा द्वारा गोहाना में रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें भी केंद्रीय गृह मंत्री को पहुंचना था। लेकिन कार्यक्रम में लोगों की संख्या कम होने के चलते केंद्रीय गृह मंत्री उस रैली में नहीं पहुंचे थे। जबकि बीजेपी ने रैली में न पहुंचने का कारण मौसम का खराब होना बताया था। अब फिर करनाल में बीजेपी की रैली होने जा रही है जिसमें भी अमित शाह को पहुंचना है। लेकिन अब रैली फ्लॉप होने के डर से भाजपा ने कर्मचारियों और डिपो धारकों की ड्यूटी लगाई है। डिपो धारकों को भी 5-5 व्यक्ति रैली में लाने के लिए कहा गया है। लेकिन प्रदेश की जनता अब सिरे से ही बीजेपी-जेजेपी को नकार चुकी है। और प्रदेश में अब साल 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?