Home Kurukshetra News राम का ऐसा भव्य मंदिर बनेगा, जिसे देखने के लिए पूरे विश्व से करोड़ों लोग आएंगे – जयभगवान सिंगला

राम का ऐसा भव्य मंदिर बनेगा, जिसे देखने के लिए पूरे विश्व से करोड़ों लोग आएंगे – जयभगवान सिंगला

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त। नगर के विख्यात प्रेरणा वृद्धाश्रम में भारतीय संस्कृति के सभी पर्वों की भांति ही अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के उपरांत भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। आश्रम में भारत माता का चित्र बनाकर देर रात तक दीपोत्सव मनाया गया। भजनों का गुणगान हुआ, दीपावली की भांति दीपोत्सव का आयोजन हुआ तथा भारत माता का चित्र बनाकर नमन किया गया। दीपोत्सव में बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बनता था। बुजुर्ग देर रात तक भजनों पर झूमते तथा नाचते रहे। साथ ही प्राचीन भारतीय संस्कृति को भी नमन किया गया। भगवान श्री राम मंदिर के शिलान्यास के उपरांत वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ख़ुशी देखते ही बनती थी, भजनों पर बुजुर्ग एवं श्री राम भक्त जमकर झूमे। इस अवसर पर भगवान श्री राम के मंदिर के लिए बलिदान देने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के संस्थापक जयभगवान सिंगला ने कहाकि प्रत्येक भारतीय खुशियां मना रहा है। उन्होंने कहाकि ऐसा खुशियों भरा पल उनके जीवन में कभी नहीं आया है। लाखों  लोगों के बलिदान के बाद यह पल आया है। सिंगला ने दावा किया कि भगवान राम का ऐसा भव्य मंदिर बनेगा जिसे देखने के लिए पूरे विश्व से करोड़ों लोग आएंगे। इस से हिन्दू भारतीय संस्कृति की छाप विश्व के लोगों के दिल पर जाएगी। उन्होंने कहाकि विश्व के लोगों को पता चलेगा कि भारतीय कैसे संयमी तथा साहसी लोग हैं। इतनी मुसीबतों और लड़ाईयों के बाद  श्री राम जन्मभूमि का लक्ष्य हासिल हुआ है। सिंगला ने कहाकि देश की आजादी का दिन तो नहीं देखा लेकिन यह जीवन का सबसे बड़ा खुशियों भरा दिन देखा है। आश्रम में वृद्ध राज बहादुर ने कहाकि वे तो बड़े दिल से इस अवसर का इंतजार कर रहे थे और आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वृद्धों का कहना है कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बने और वे भी पूजा करने के लिए वहां जाएँ। वृद्धा उर्मिला ने भी अपनी खुशी को व्यक्त किया और कामना की कि उन्हें भी मंदिर में भगवान श्री राम के जल्दी से दर्शन हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बार बार आभार व्यक्त किया। प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणू खुंगर ने कहाकि भारतवासियों का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त कर रही है। प्रेरणा आश्रम में देसी घी के दीपक जला कर उत्सव को मनाया जा रहा है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?