Home haryana कुवि दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में ओडीएल व ऑनलाइन कार्यक्रमों में दाखिला तिथि 30 अप्रैल तक

कुवि दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में ओडीएल व ऑनलाइन कार्यक्रमों में दाखिला तिथि 30 अप्रैल तक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूरवर्ती शिक्षा के माध्यम से दाखिला लेकर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। 26 फरवरी को यूजीसी से प्राप्त ईमेल के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय ने फरवरी-मार्च शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए ओडीएल व ऑनलाइन कार्यक्रमों में दाखिला लेने की तिथि को 30 अप्रैल 2021 तक बढ़ाया गया है।

दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. तेजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र जनवरी 2021 तक सभी पाठ्यक्रमों  में जिनमें एमबीए-1/एमबीए (एचएम)/एमसीए-1 और  बी.एड-1 को छोड़कर 30 अप्रैल 2021 तक प्रवेश की अनुमति दी गई है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि एमबीए-1/एमबीए (एचएम) / एमसीए -1 और बी.एड -1 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी जिनका नाम मेरिट सूची में अनुमोदित था और उन्होंने अपने शैक्षणिक दस्तावेज व बकाया राशि किन्हीं कारणों से जमा नहीं करवाई थी वो विद्यार्थी भी 30 अप्रैल 2021 तक अपनी बकाया राशि व दस्तावेज जनवरी 2021 के सत्र के लिए जमा करवा सकते हैं। इस सम्बंध में अधिक जानकारी विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?