Home haryana कुवि ने जारी की ओड सेमेस्टर के परीक्षाओं की डेटशीट, परीक्षाएं 1 अप्रैल से

कुवि ने जारी की ओड सेमेस्टर के परीक्षाओं की डेटशीट, परीक्षाएं 1 अप्रैल से

by ND HINDUSTAN
0 comment


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार परीक्षा शाखा ने ओड सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि पीजी ओड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि एमए हिन्दी, एमटीटीएम, एमएचएम एंड सीटी, एमपीएड, बीपीएड, एमए योगा, पीजी डिप्लोमा इन योगा व एमएससी फिजिक्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 1 अप्रैल से आरम्भ होंगी। उन्होंने बताया कि एमएससी मैथमेटिक्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू होगी।

डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि एम.फार्मेसी, एमटेक इंजिनियरिंग, एमएड स्पेशल एजुकेशन व जनरल, बीएड स्पेशल, एमए एजुकेशन, एमएससी अप्लाईड जियोलाजी, एम.आर्किटेक्चर व बी.आर्किटेक्चर के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 अप्रैल से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह के सत्र में प्रातः 9.30 बजे से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?