Home Kurukshetra News मारकंडा नदी पर बन रहे पुल के कार्य को तेजी लाने के आदेश,एसडीएम ने किया निरीक्षण

मारकंडा नदी पर बन रहे पुल के कार्य को तेजी लाने के आदेश,एसडीएम ने किया निरीक्षण

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहबाद मारकंडा,6अगस्त। वीरवार को एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने मारकंडा नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुल का निरीक्षण तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की पुल का कार्य तेजी से संपन्न कराया जाए। यह पुल गांव दयाल नगर से नलवी लिंक रोड तक बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण की घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शाहबाद कार्यक्रम में की थी। इस पुल का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है इस पुल पर अनुमानित लागत 10 करोड़  52 लाख रुपए आएगी। सिंचाई विभाग के एसडीओ विनोद तंवर ने बताया कि इस पुल के बनने से शाहबाद क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लाभ पहुंचेगा तथा लोगों को शाहबाद आने के लिए 10 किलोमीटर का सफर कम तय करना पड़ेगा इसके साथ साथ बरसात के मौसम में किसानों को अपने खेतों में जाने की भी सुविधा रहेगी। इस पुल के बनने से गांव दयाल नगर, मलिकपुर, गुमटी, मामू माजरा, अरूप नगर, नगला तथा शहजाद पुर पट्टी सहित काफी गांव को लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एसडीओ विनोद तंवर तथा जेई रमेश पारचा मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?