Home haryana साबरमती आश्रम से आजादी अमृत महोत्सव का उद्घाटन,पीएम ने दांडी पदयात्रा को झंडी दिखाई

साबरमती आश्रम से आजादी अमृत महोत्सव का उद्घाटन,पीएम ने दांडी पदयात्रा को झंडी दिखाई

by ND HINDUSTAN
0 comment

आजादी का अमृत महोत्सव एक जन महोत्सव होगाः प्रहलाद सिंह पटेल

न्यूज डेक्स इंडिया

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से ‘पदयात्रा’ (फ्रीडम मार्च) को झंडी दिखाई तथा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’India@75 के पूर्वावलोकन कार्यकलापों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और गांधी आश्रम ट्रस्टी भी उपस्थित थे।

साबरमती आश्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत महोत्सव, 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पूर्व आज प्रारंभ हुआ है और 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।उन्होंने महात्मा गांधी और महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी।

प्रधानमंत्री ने पांच स्तंभों अर्थात स्वतंत्रता संग्राम, 75 पर विचार, 75 पर उपलब्धियां, 75 पर कार्रवाइयां तथा 75 पर संकल्प को प्रेरणा मानते हुए सपनों और दायित्वों को बनाए रखने तथा आगे बढ़ने के मार्गदर्शी बल के रूप में दोहराया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आजादी अमृत महोत्सव का अर्थ स्वतंत्रता की ऊर्जा का अमृत है। इसका अर्थ हुआ स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं की प्रेरणाओं का अमृत; नए विचारों और संकल्पों का अमृत और आत्मनिर्भरता का अमृत।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?