Home haryana गूगल पे पर लिंक भेजकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गूगल पे पर लिंक भेजकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने गूगल पे पर लिंक भेजकर धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। है । स्पैशल डिटेक्टिव युनिट कुरुक्षेत्र ने गुगल पे पर लिंक भेजकर धोखाधड़ी करने के आरोपी आशिफ उर्फ आशिफ खान पुत्र अमर सिंह वासी पीपलु जालुकी थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने दी। 

यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 11 सितम्बर 2020 को रीतू रानी पत्नी अमित कुमार वासी खासपुर ने थाना केयुके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति का खाता आईसीआईसी बैंक में है। उसके पति ने उसका मोबाइल नम्बर उपने खाते में लिंक करवा रखा है। दिनांक 08 सितंबर 2020 को उसके पति के बैंक खाते में लिंक उसके मोबाइल नम्बर पर फोन आया, जिसने कहा कि उसने अमित को पैसे देने हैं। वह गूगल पे से उसके खाता में पैसे डाल देगा । उसने उसका गूगल पे आन करने को बोला।गूगल पे आन करते ही उसके खाते से 3 लाख 50 हजार रुपये निकल गये थे। इस शिकायत पर थाना केयूके पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक रामपाल को सौंपी।

इस मामले की जांच स्पैशल डिटेक्टिव युनिट कुरुक्षेत्र को सौंपी गई। स्पैशल डिटेक्टिव युनिट कुरुक्षेत्र के ईन्जार्ज निरीक्षक नसीब सिंह, उप निरीक्षक सुभाष, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, हवलदार विजय कुमार, लखन सिंह व संजीव की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी आशिफ उर्फ आशिफ खान पुत्र अमर सिंह वासी पीपलु जालुकी थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान को काबू करके गिरफ्तार कर लिया। जिसको अदालत में पेश करके 03 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। जिसने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ लोक डाउन में यह काम शुरू किया था। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के बाद और अधिक मामलों के खुलासा होने की सम्भावना है।  जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?