‘केयू न्यूज़ लेटर’ के पांचवे एडीशन का विमोचन
एन डी हिंदुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन ऑफ साइंस प्रो. संजीव अरोड़ा ने जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा प्रकाशित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ‘केयू न्यूज़ लेटर’ के पांचवे एडीशन का विमोचन बुधवार को किया। प्रो. संजीव अरोड़ा ने कहा कि ‘केयू न्यूज लेटर’ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित करने में सफल व सहायक सिद्ध हो रहा है। न्यूज लेटर में विश्वविद्यालय की तमाम सूचनाओं का समावेश किया गया है। यही सूचनाओं का समावेश विश्वविद्यालय के आंतरिक संचार में बेहद सहायक है। उन्होंने जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया और उनकी टीम को इस प्रयास के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान का प्रयास कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के सभी विभागों, संस्थानों के प्रबुद्ध शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यार्थियों के विचारों को एक संचार माध्यम प्रदान करना है। प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि ‘केयू न्यूज लेटर’ के पांचवे एडिशन में विशेष रूप से विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले नूतन विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, नव सत्र शुभारंभ यज्ञ, पौधारोपण, कार्यकारिणी परिषद की बैठक, एईडीपी पाठ्यक्रम, विद्या भारती इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू, निक्षय मित्र, वार्षिक पत्रिका का विमोचन, सेवानिवृत्त कार्यक्रम, कुवि शिक्षक को मिली हुई अनुसंधान परियोजना, कुवि की टीम पार्लियामेंट में भाग लेगी, नो प्लास्टिक डे, कैम्पस प्लेसमेंट, पुस्तक विमोचन, तीज उत्सव, इत्यादि की खबरें सम्मिलित की गई हैं।
इस अवसर पर जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं केयू न्यूज लेटर कमेटी टीम के सदस्य डॉ. आबिद अली, डॉ. अभिनव, डॉ. तपेश किरण, डॉ. प्रदीप कुमार, राहुल अरोड़ा, विमोचन अवसर पर उपस्थित रहे।