Home Kurukshetra News प्रेरणा वृद्धाश्रम में प्रेरणा कला एवं साहित्य मंच द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित

प्रेरणा वृद्धाश्रम में प्रेरणा कला एवं साहित्य मंच द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित

by ND HINDUSTAN
0 comment

बुजुर्गों ने की सराहना और माना अच्छा साहित्य समाज तक पहुंचना चाहिए   

30 से अधिक कवियों द्वारा अपनी रचनाओं की प्रस्तुति की 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा संस्था धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक ऐसी संस्था है जहां धार्मिक, सामाजिक एवं कलात्मक इत्यादि सभी प्रकार की गतिविधियां होती रहती हैं। इसी क्रम में प्रेरणा वृद्धाश्रम में संस्था के प्रेरणा कला एवं साहित्य मंच के द्वारा एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्य के स्थापित एवं उभरती प्रतिभा के प्रमुख कवियों ने भाग लिया। इस मौके पर कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की। संस्था के संस्थापक जयभगवान सिंगला ने बताया कि इस तरह के आयोजनों में प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भी शामिल होने का मौका मिलता है। उनकी साहित्यक पिपासा शांत होती है और अपनी मन की भावनाओं को प्रस्तुत करने का मौका मिलता है।

उन्होंने बताया कि काव्य गोष्ठी में 30 से अधिक कवियों ने भाग लेते हुए रचनाएँ प्रस्तुत की तथा उन्हें प्रोत्साहन मिला। गोष्ठी में हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व निदेशक डा. विजय दत्त शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि अच्छा साहित्य समाज तक पहुंचने चाहिए। इसके लिए प्रेरणा संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। गोष्ठी के मुख्यातिथि डा. चितरंजन दयाल सिंह कौशल ने कहा कि वर्तमान समय में लोग चिंताओं से घिरे हुए हैं। लोगों को चिंताओं से मुक्त रखने के लिए इस प्रकार की काव्य गोष्ठियों का होना अत्यंत आवश्यक है।

इसके लिए उन्होंने प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संचालक जयभगवान सिंगला को बधाई दी। डा. केवल कृष्ण ने कहाकि साहित्य समाज का दर्पण है। कवियों और साहित्यकारों द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम तक भावनाओं को पहुंचाया जाता है। प्रेरणा संस्था के प्रयास लगातार इस प्रकार किये जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और जो लेखकों एवं साहित्यकारों के अनुभव का परिणाम होता है। इस अवसर पर डा. सीडीएस कौशल, डा. बी डी शर्मा, आशा सिंगला, डा. हरबंस कौर, डा. मधु मल्होत्रा, राम मेहता, चंद्रशेखर शर्मा, कविता रोहिल्ला, ममता सूद, वीरेंद्र राठौर, अनीता, रामपाल, राधा अग्रवाल, सौरभ, डा. बलवान, सतीश गर्ग, हरकेश पपोसा, बीना गौतम, श्रुति इत्यादि सहित प्रेरणा वृद्धाश्रम के बड़ी संख्या में बुजुर्ग मौजूद थे। 

डे केयर सेंटर की स्थापना 
प्रेरणा के संस्थापक जयभगवान सिंगला ने बताया कि प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों के इलावा शहर के अन्य बुजुगों के लिए भी अब जल्द ही डे केयर सेंटर के रूप में दिवसीय वृद्धाश्रम की शुरुआत होने जा है। जिसमें शहर के वृद्धों के लिए पुस्तकालय, खेलने की व्यवस्था, कैरम बोर्ड, ताश, गाने बजाने के लिए संगीत यंत्र इत्यादि व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहाकि अब संस्था द्वारा शहर के उन बुजुर्गों के आंकड़े तैयार किये जा रहे हैं जो किन्ही कारणों से अपने घरों में अकेले रह गए हैं। ऐसे बुजुर्गों से नियमित सम्पर्क कर संस्था द्वारा उनकी समस्याओं को दूर करने की भी व्यवस्था की जाएगी। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?