न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। 22 मार्च को कलश यात्रा के साथ श्री कृष्ण कृपा गौशाला में भागवत कथा प्रारंभ होगी। गौ और गीता को समर्पित गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के सानिध्य में सेवारत श्री कृष्ण कृपा गौशाला समिति द्वारा आयोजित इस भागवत कथा में 22 से 28 मार्च तक सांय 3 से हरिइच्छा तक प्रसिद्ध कथावाचक विष्णुकांत शास्त्री जी व्यास पीठ से श्रीमदभागवद कथा का अमृतपान करवाएंगें। प्रथम दिन 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण करके आकाश नगर से श्रीमदभागवद की शोज्ञा यात्रा में शमिल होंगी। विष्णुकांत शास्त्री के सानिध्य में आयोजित यह कलश यात्रा कथा स्थल श्री कृष्ण कृपा गौशाला परिसर में आकर सम्पन्न होगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री कृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान हंसराज सिंगला ने बताया कि 29 मार्च को गौशाला परिसर में ही होली उत्सव गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राधा और कृष्ण भाव के भजनों पर फूलों की होली खेली जाएगी जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगें। उन्होने बताया कि भागवद कथा और होली उत्सव के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न भागों में कृष्ण कृपा परिवार द्वारा प्रभातफेरी आयोजित की जा रही हैं।
प्रात: 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित इन प्रभात फेरियों में श्रद्धालु श्रद्धा के साथ भाग लेते हैं। इसी प्रकार की प्रभातफेरी का आयोजन डीडी कॉलोनी में किया गया जिसमें सुनील वत्स, नैब सिंह, विकास छाबड़ा और सुरेंद्र शर्मा ने भाजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोहन सिंह राणा द्वारा आयोजित यह प्रभातफेरी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। प्रभातफेरी में रामाकांत शर्मा, भजन लाल, नवीन भारद्वाज, के.स्वाति शर्मा, मोहित, रवि, पवन भरद्वाज, राजेश ललित, शुुभम मित्तल, नवीन भारद्वाज, सविता वत्स, मीनाक्षी नरूला और विजय नरूला सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कृष्ण कृपा परिवार की ओर से प्रभातफेरी के आयोजक सोहन सिंह राणा को रमाकांत शर्मा ने स्मृति चिह्न भेंट किया।