न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुंटिया प्रेस सचिव रुपेश खन्ना ने बताया कि कुंटिया कार्यकारिणी व विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच कमेटी रुम में बुधवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में कुंटिया प्रधान नीलकंठ शर्मा ने नवनिर्वचित कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय करवाया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डा. संजीव शर्मा ने कुंटिया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन द्वारा कुंटिया की मागों को सकारात्मक रवैया अपनाते हुए जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
कुंटिया प्रधान नीलकंठ शर्मा व महासचिव रविन्द्र तोमर ने कहा कि कुंटिया हमेशा कर्मचारी के हितों के लिए कार्य करती आई है और आगे भी विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ कर्मचारियों की एकता के सहारे सौहार्दपूर्ण वातवरण में कर्मचारियों की सभी लम्बित मांगों को पूरा करवाया जाएगा। आज विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वास दिलाया गया कि जल्द से जल्द से गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्रधान पोलीराम, उप-प्रधान विष्णु नाथ, सह-सचिव अनिल लोहट, कोषाध्यक्ष अनिल भुक्कल व ईसी मैम्बर रमेश चन्दर, राजबीर मलिक, सुरेश कुमार, विजय सिंह, सुरेन्द्र कुमार, विक्रम कुमार, सत्यवीर शर्मा, सरोज शर्मा, अशोक शर्मा, नरेन्द्र सैनी, संदीप सिंह, दीपक कुमार व सूरजभान उपस्थित थे।