Home haryana अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म,3 आरोपी गिरफ्तार,16 वर्षीया लड़की बरामद

अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म,3 आरोपी गिरफ्तार,16 वर्षीया लड़की बरामद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में 3 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किये हैं और पीड़ित 16 वर्षीया लड़की भी बरामद किया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि दिनांक 22 मार्च 2021 को थाना कृष्णा गेट के अन्तर्गत रहने वाली एक महिला ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की उम्र 16 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण करके ले गया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच महिला उप निरीक्षक तारो देवी को सौंपी थी ।

महिला उप निरीक्षक तारो देवी, प्रबंधक थाना कृष्णा गेट उप निरीक्षक सुनील कुमार, चौंकी प्रभारी सुभाष मंडी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह की टीम ने आरोपी राजेश उर्फ टिंकू पुत्र सुभाष वासी संधीर, श्रीपाल उर्फ योगी पुत्र हुक्म चंद व उमेश पुत्र बलबीर सिंह वासीयान बावरु जिला सम्बलपुर यूपी हाल किरायेदार सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करके अपहरण की गई लड़की को उनके कब्जे से बरामद किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तथा पीडि़ता का बयान मैजिस्ट्रेट के सामने करवाकर आरोपियों को अदालत में पेश किया। तीनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर कारागार में भेजा गया है।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?