Home International News प्रधानमंत्री ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स वर्ल्ड

बंग्लादेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन तुंगीपारा स्थित बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बंगबंधु मकबरा परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह किसी विदेशी राज्य प्रमुख या सरकार के प्रमुख की पहली यात्रा थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक अवसर की याद में एक बकुल का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर उनकी समकक्ष, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तथा उनकी बहन शेख रेहाना भी मौजूद थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मकबरा परिसर में आगंतुक पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर किए। उन्होंने लिखा- “बंगबंधु का जीवन, बांग्लादेश के लोगों के स्वतंत्रता संघर्ष तथा अपने अधिकारों, समावेशी संस्कृति और उनकी पहचान के संरक्षण का प्रतीक है।”

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?