Home haryana फिजी के राजदूत कमलेश एस प्रकाश ने सपरिवार सुनी भागवत कथा

फिजी के राजदूत कमलेश एस प्रकाश ने सपरिवार सुनी भागवत कथा

by ND HINDUSTAN
0 comment

मानव कल्याण का सबसे सरल उपाय है भागवत कथा : विष्णुकांत शास्त्री

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में सेवारत श्री कृष्ण कृपा गौशाला परिसर में आयोजित भागवत कथा के समापन दिवस पर व्यास पीठ से अमृत वर्षा करते हुए भागवताचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि मानव कल्याण का सबसे सरल उपाय भागवत जी की कथा है। भागवत पुराण  में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का विस्तृत से उल्लेख किया गया है।

भागवत कथा का शुभारंभ नई दिल्ली में फिजी के राजदूत कमलेश एस प्रकाश, उनकी धर्मपत्नी माला प्रकाश, सुपुत्री विशाखा प्रकाश, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड़ के चेयरमेन रामनिवास गर्ग, डीआईएमटी के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध व्यवसायी सोम सचदेवा, केड़ीबी सदस्य महेंद्र सिंगला, अशोक चावला अंबाला, डा. राजीव अत्री, बृज गुप्ता करनाल, विनिश गुप्ता, प्रदीप मित्तल ने दीप प्रज्जवलित व मंत्रोच्चारण के साथ किया।

फिजी के राजदूत ने सपरिवार भागवत कथा का रसावादन किया और कृष्ण कृपा गौशाला का अवलोकन भी किया। भागवत कथा सुनकर व गौशाला देखकर कमलेश एस प्रकाश काफी प्रभावित हुए। कृष्ण कृपा परिवार की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कमलेश एस प्रकाश व परिवार को सम्मान स्वरूप गीता जी की प्रति भेंट की। 

कथा वाचक विष्णुकांत शास्त्री ने भागवत कथा को आगे बढाते हुए आज भगवान श्री कृष्ण के 8 पटरानियों से हुए विवाहों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। उन्होने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, गवाल लीला सहित अनेक लीलाओं की जानकारी श्रोताओं को दी। कथा वाचक ने बताया कि भागवत भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का विस्तृत विवरण है। यह मानव कल्याण के लिए सबसे सरल उपाय है। विष्णुकांत शास्त्री ने राधा व कृष्ण भाव के अनेक भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओम नम: भगवते वासुदेवाय के मंत्र जाप पर श्रद्धालु थिरक उठे। आज की भागवत कथा में जामवंत और श्रीकृष्ण संवाद का भी विस्तृत उल्लेख किया गया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?