मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत सरकार आज 7500 से अधिक लाभार्थियों को देगी 100-100 गज के प्लाटों का कब्जा प्रमाण पत्र सोनीपत में होगा राज्य स्तरीय समारोह महात्मा गांधी की विरासत का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार ने योजना बनाकर गरीब लोगों को अधर में छोड़ा न्यूज़ डेक्स संवाददाताचंडीगढ़। हरियाणा में गरीब लोगों के सिर पर छत मुहैया करवाने के उद्देश्य शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत सरकार 10 जून को 7500 से अधिक बीपीएल लाभार्थियों को 100- 100 गज के प्लाटों का कब्जा प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। कब्जा देकर इन प्लाटों की रजिस्ट्री भी मौके पर ही करवाई जाएगी।यह घोषणा आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए की उन्होंने बताया कि 10 जून को सोनीपत में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां ऐसे लोगों को प्लॉटों का कब्जा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही, प्रदेशभर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां मंत्रीगण और विधायकगण पात्र लोगों को प्लॉट का कब्जा प्रमाण पत्र देंगे। नायब सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत गरीब लोगों को भूखंड आवंटित करने की बात कही थी, लेकिन उन्हें उनके हालातों पर छोड़ दिया और न ही लोगों को कोई कागज दिए। पिछले 15 वर्षों में उन्हें भूखंडों का कब्जा ही नहीं दिया गया। ये लोग लगातार प्लॉट के कब्जे के लिए चक्कर काट रहे थे। ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वर्ष 2024-25 के बजट अभिभाषण में घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ऐसे लगभग 20,000 से अधिक लाभार्थियों को भूखंडों का कब्जा दिया जाएगा। इसके अलावा, शेष 12500 लाभार्थियों को सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत परिवार को भूखंड खरीदने के लिए 1 – 1 लाख रुपये तक की राशि देगी।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सर्वे के माध्यम से नए पात्र लोगों को चिन्त कर रही है। ऐसे लाभार्थियों के लिए भी सरकार जल्द ही एक पोर्टल खोलेगी, जिस पर ये लोग मकान के लिए आवेदन कर सकेंगे। महात्मा गांधी की विरासत का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार ने योजना बनाकर गरीब लोगों को अधर में छोड़ा मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी जी के नाम पर योजना तो चलाई लेकिन उसे अमलीजामा नहीं पहनाया। महात्मा गांधी की विरासत का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार ने योजना बनाकर गरीब लोगों को अधर में छोड़ दिया। जबकि श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महात्मा गांधी, ज्योतिबा फुले और डॉ भीमराव अंबेडकर की सोच के साथ हमारी डबल इंजन की सरकार गरीब लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए काम कर रही है। 10 वर्षों में पीएम आवास योजना में बने 14,939 मकान नायब सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हरियाणा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14,939 मकान बनाकर गरीब लोगों को दिए गए हैं। योजना के तहत लगभग 552 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा, 15,356 मकान निर्माणाधीन है। इन मकानों की चाबियां भी जल्द ही लाभार्थियों को दी जाएंगी।
ND HINDUSTAN
-
-
Karnal newsKurukshetra News
अमित सिंह की ऑल इंडिया 110 रेंक ने साबित की जेनिसिस की श्रेष्ठता
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN28 विद्यार्थियों ने जेइइ-एडवांस की परीक्षा में मारी बाजी खुशियों के ढोल/डीजे के साथ झूमें शिक्षक, टॉपर्स व उनके अभिभावक न्यूज़ डेक्स संवाददाता करनाल। आईआईटी मुम्बई द्वारा आयोजित जेइइ-एडवांस 2024…
-
haryanaKurukshetra News
सीएम नायब के झूठे वायदों और दावों पर भरोसा ना करें युवा: अनुराग ढांडा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN3 महीनों में 50 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा ढकोसला: अनुराग ढांडा हरियाणा में बेरोजगार युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर : अनुराग ढांडा बीजेपी ने…
-
ChandigarhKurukshetra NewsNational News
लोकतंत्र के यूरोपीय माडल में हर व्यक्ति को समझा जाता है एक वोटःप्रफुल्ल केतकर
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANतकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में प्रबुद्ध नागरिकों का संवाद कार्यक्रम आयोजित भारत लोकतंत्र के माडल में हर व्यक्ति को अपनी उपासना पद्धति चुननेःकेतकर सिलेक्टिव रिफरेंस से भारत के ज्ञान…
-
haryanaKurukshetra News
हेमा माजरा और सबका गांव में मारकंडा नदी वैकल्पिक ढंग से बनाया जाएगा बांध
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने ली सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक डॉ प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता शाहाबाद। शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शाहाबाद के विश्रागृह में अंबाला…
-
haryanaKurukshetra News
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 1414 बच्चों ने की नीट परीक्षा पास: अनुराग ढांडा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअरविंद केजरीवाल की सरकार में गरीबों के बच्चे आईआईटी, आईआईएम और नीट की परीक्षा पास कर रहे: अनुराग ढांडा दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे साल दर साल रिकॉर्ड…
-
haryanaKurukshetra News
कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट,जायदाद वजह बनी हत्या का
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANडॉ. प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता शाहाबाद। शाहाबाद हुड्डा सैक्टर-1 की कोठी नंबर 403 में कलयुगी बेटे ने जन्म देने वाली अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया है।…
-
डॉ. प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता शाहाबाद। आइंस्टीन इंटरनैशनल स्कूल में चल रहे 8 दिवसीय समर कैंप का आज समापन हुआ। यह जानकारी देते हुए स्कूल की डायरैक्टी दीपाली सिंघल ने…
-
haryanaKurukshetra News
NEET परीक्षा में धांधली के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराए सरकारःदीपेंद्र हुड्डा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANदोषी बचे नहीं, निर्दोष फंसे नहींः दीपेंद्र हुड्डा पेपर लीक, फर्जीवाड़ा, धांधली ने युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया – दीपेंद्र हुड्डा भाजपा शासन में चाहे नौकरी के लिए परीक्षा हो या प्रवेश…
-
ChandigarhKurukshetra News
कंगना थप्पड़ कांडः कुलविंदर कौर को झूठे केस में फंसाया, उनका और परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा: मिठ्ठा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANमहिला जवान को सोशल मीडिया व मीडिया द्वारा टारगेट किया जा रहा है एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। पंजाब किसान कांग्रेस ने अभिनेत्री व सांसद कंगना रानौत को चेतावनी दी है…