हरित क्रांति में अन्न उत्पादन में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला करनाल बना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों कासाकार करने का गवाह महिलाओं की रही बड़ी भागेदारी, 17 में से 5 प्रवेश द्वारा केवल महिलाओं के लियेन्यूज डेक्स संवाददाता करनाल। हरियाणा गठन की 57वीं वर्षगांठ पर यहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम कई मायनों में अहम रहा। विगत नौ वर्षों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति कोपहले पायदान पर लाने के लिये कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह सपना आज उस समय साकार नजर आया जब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अंत्योदय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। हरियाणा का करनाल जिला प्रदेश का सबसे अधिक पैदावार देने वाला जिला है। हरित क्रांति में अहम योगदान देने वाला यह जिला अबश्वेत क्रांति की ओर भी अग्रसर है। यहां के मत्स्य पालक सुलतान सिंह को पदम श्री पुरस्कार से भी नवाजा गया है। सहकारिता के क्षेत्र में भीयह जिला नई बुलंदियां छू रहा है। पिछले दिनों सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ही यहां एग्रो मॉल को हैफेड का निर्यातक हाउस के रूप मेंलोकार्पण किया था। अब हैफेड के सभी उत्पाद एक ही छत के नीचे आ गये हैं और उनका निर्यात संभव हुआ है। एक बार फिर आज अमित शाह यहां सेक्टर चार में आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन में पहुंचे और लोगों की विशेषकर महिलाओं कीउपस्थिति देखकर गदगद नजर आये। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अंत्योदय भावना से जनसेवा करने के लिये पीठ भी थपथपाई।इससे आने वाले चुनावों के लिये भी अमित शाह स्पष्ट संदेश दे गये कि मनोहर लाल ही पार्टी पसंद हैं। आज का अंत्योदय महासम्मेलन भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिये अग्रि परीक्षा से कम नहीं है जब 2014 में पहली बार 26 अक्तूबर कोमुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा था तो उस समय एकाएक ही 22 जनवरी 2015 को ऐतिहासिक नगरी पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेबेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं, राष्ट्र व्यापी अभियान की शुरूआत करने की जिम्मेवारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दी थी। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, प्रबुद्घ व्यक्तियों व खापों के सहयोग से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान सफल हुआ औरहरियाणा में लिंगानुपात उस समय एक हजार लडक़ों के पीछे 861 लड़कियों का था जो अब बढक़र 922 हो गया है। यह समाज मेंलड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच का परिणाम है। कभी हरियाणा के नाम पर कन्या भ्रूण हत्या का कलंक था उसको मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धोया है। आज हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही है। खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य की बात है यहां तक कि चंद्रयान-3 में भीहरियाणा की बेटियों ने अहम योगदान रहा। अंत्योदय महासम्मेलन में महिलाओं की भागेदारी देखने को मिली। कुल 17 में से 5 प्रवेश द्वारा केवल महिलाओं के लिये बनाये गये थे। पांचों …
कहा- आधा झूठ, आधा भ्रष्टाचार, आधी लचर, आधी लाचार और पूरी बेकार है बीजेपी-जेजेपी सरकार …
जेजेपी ने कानूनी सेल में सात जिलों में 117 पदाधिकारी बनाए न्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। जननायक …
एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों …
विद्यापीठ में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर आ रहे हैं लगातार आवेदन न्यूज …
न्यूज डेक्स संवाददाता रोहतक। इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक के दो छात्रों कक्षा नवमी से झंकार …
बतौर वीसी केयू के सख्त प्रशासक से हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन पद …
सेनानियों के सम्मान की रक्षा और सेनानी परिजनों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा …
सीए एसके बंसल, उच्च प्रतिष्ठा वाले और ईमानदार व्यक्ति हैं : विशाल पुरी एनडी हिंदुस्तान …
“संकल्प आज हम लेते हैं,जन-जन को जाकर जगाएंगे न्यूज डेक्स संवाददाता दिल्ली। सौगंध मुझे इस …
जीतेंद्र जीतू/न्यूज डेक्स राजस्थान जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राज्य सरकार कर्मचारियों के …
न्यूज डेक्स संवाददाता अंबाला। पुलिस ने एक कुत्ते के मालिक को इसलिए गिरफ्तार किया,क्योंकि उनके …
