न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली। नौसेना दिवस 2023 के उपलक्ष्य में, भारतीय नौसेना दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में …
न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली।वाइस एडमिरल तरुण सोबती, अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), विशिष्ट सेवा पदक …
हरिद्वार में आज वटवृक्ष सुनहरा, स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों भगवानपुर, लक्सर रुड़की, बहादराबाद के साथ ही …
न्यूज डेक्स उत्तराखंड देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य …
न्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 39 वरिष्ठ पदाधिकारियों …
विश्व में देश की छवि हुई और बेहतर, भारत दुनिया के पांच महत्वपूर्ण देशों में हुआ शामिल एशियन खेलों में पदक विजेताओं को दी बधाई हरियाणा के खिलाड़ी पूरे मनोबल के साथ देते है सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के बड़े शहरों में शूटिंग रेंज स्थापित की जायेगी ताकि खिलाडी और अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश/ देश का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की छवि विश्व में और बेहतर हुई है तथा अब भारत विश्व के पांच महत्वपूर्ण देशों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज म्हारा रोहतक राहगिरी कार्यक्रम के दौरान प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए नई खेल नीति लागू कीगई है। उन्होंने चीन में आयोजित किये जा रहे एशियाड खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार द्वारा शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए बड़े शहरों में शूटिंग रेंज स्थापित की जायेगी। एशियन खेलों में देश के शूटरों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धाकड़ पहलवान पूरे मनोबल के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते है। उन्होंने नया नारा देते हुए कहा कि जय जवान, जय किसान, जयविज्ञान, जय पहलवान, ये सब हमारी शान हैं। …
न्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज दिल्ली …
एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा प्रतिमाह 2 लीटर सरसों का तेल न्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के लोगों के लिएबड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पहले परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले लोगों का अगर 12 हजार रुपयेबिजली बिल आता था तो उन्हें बीपीएल कार्ड में लाभ नहीं मिलता था। अब इसके लिए बिजली बिल की बाध्यता को खत्म करने हुएइस स्लैब को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवारों भी आगे सेसरसों का तेल देने की घोषणा की। इस योजना के तहत सभी बीपीएल राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह 2 लीटर सरसों का तेलमिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों को भी बड़ी सौगात देते हुए दुर्घटना बीमा की 10 लाख रुपये तक की प्रीमियम राशि को सरकार द्वारावहन करने करने की घोषणा की। पहले पांच लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा की राशि का प्रीमियम सरकार देती थी और उससेऊपर के लिए पत्रकारों को एक निश्चित राशि का भुगतान करना पड़ता था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज हमारेकार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा के पास आज मजबूत कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। उन्होंने आह्वान किया किवह सरकार की जनहितैषी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में काम ज्यादा हुआ है और खर्चा कम। उन्होंने कहा कि हम गलत काम नहीं होने देंगे। इसके लिएउन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का जिक्र किया और कहा कि अब हमारी सरकार में बिना खर्ची व पर्ची के योग्यता के आधार परनौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि हमने बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशे के खिलाफ अभियान जैसे कार्यक्रम चलाकर आमजन के हितमें अपने सरोकार को निभाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस मेंइन्फोर्समेंट को बढ़ाया है। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 6 प्रतिशत से 11 प्रतिशत की गई है और आगे 15 प्रतिशत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम मिशन स्वावलंबन से आगे बढ़ेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। युवाओं के हित में हरियाणा कौशल रोजगारनिगम बनाया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ विदुर पेंशन औरतीन लाख से कम आय वाले 45 वर्ष से अधिक के अविवाहितों के लिए पेंशन की शुरुआत की है। फोरेन कारपोरेशन विभाग बनाया हैऔर युवाओं का पहला बैच भी विदेश भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पहले 2014 में एमबीबीएस की 700 सीटें होती थी लेकिन हमनेइसे 1900 कर दिया है और जल्द ही इसे 3100 करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घर परिवार त्याग कर देश हित के लिए फैसले लिए केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीव मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घर परिवार त्याग कर देशहित में कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिनाखर्ची व बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया है। पिछले नौ वर्षों में एक लाख दस हजार नौकरियां दी गई हैं। सभी गांवोंमें 24 घंटे बिजली दी गई है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश प्रगति की राह पर अग्रसर है। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा व विधायक राजेशनागर सहित संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूरा राष्ट्र शहीदों का ऋणी: सांसद डॉ. अरविंद शर्मा श्रीराम शर्मा की 124 वीं जयंती …
परमात्मा को जानने के लिए बड़े बड़े विद्वान भी सम्मोहित होते हैं : डा. स्वामी …
पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने …
विधायक सुभाष सुधा ने 2 सडक़ों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, सडक़ों की गुणवता …
