न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 जून, 2023 को भारतीय नौसेना कार्मिकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ाने के लिए कोच्चि के दक्षिणी नौसेना कमान में समेकितसिमुलेटर परिसर ( आईएससी ) ‘ ध्रुव ‘ का उद्घाटन किया। आईएससी ‘ ध्रुव ‘ में आधुनिक और अत्याधुनिक स्वदेशी तरीके से निर्मित्त सिमुलेटर स्थित हैं जो भारतीय नौसेना में व्यावहारिक प्रशिक्षण को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएंगे। इन सिमुलेटरों की परिकल्पना नेविगेशन, बेड़ा प्रचालनों और नौसेना के युद्ध कौशलों परवास्तविक समय अनुभव प्रदान करने को लेकर की गई है। इन सिमुलेटरों का उपयोग मित्र देशों के कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए भी किया जाएगा। परिसर में परिकल्पना किए गए कई सिमुलेटरों के बीच, रक्षा मंत्री ने मल्टी स्टेशन हैंडलिंग सिमुलेटर ( एमएसएसएचएस ), एयर डायरेक्शन और हेलिकॉप्टर नियंत्रण सिमुलेटर ( एडीएचसीएस ) तथा एस्ट्रोनैविगेशन डोम का अवलोकन किया। नई दिल्ली स्थित एआरआई प्रा. लि. द्वारा निर्मित्त शिप हैंडलिंग सिमुलेटर का निर्यात 18 देशों में किया गया है। इंफोविजन टेक्नोलॉजिज प्रा. लि. द्वारा निर्मित्त एस्ट्रोनैविगेशन डोम भारतीय नौसेना में अपनी तरह का पहला डोम है। डीआरडीओ प्रयोगशाला के इंस्टीच्यूट फ़ॉर सिस्टम्स स्टडीज एंड एनालिसिस द्वारा विकसित एडीएचसीएस प्रशिक्षुओं को वास्तविक समय प्रचालनगत वातावरण परिदृश्य उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। प्रौद्योगिकी के मामले में उन्नत ये सिमुलेटर ‘ आत्मनिर्भर भारत ‘ पहल का संकेत देते हैं और राष्ट्र के लिए बड़ी निर्यात क्षमताकी संभावना उत्पन्न करते हैं। स्वदेशी तरीके से विकसित कुछ अन्य सिमुलेटरों में कौम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम और मैरीटाइम डोमेन लैब शामिल हैं।उद्घाटन के दौरान राजनाथ सिंह ने इन सिमुलेटरों के विकास में शामिल कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ भी परस्पर बातचीत की।
न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में बुधवार सुबह बाबा अमरनाथ …
परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 111वां दिन भाजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए कोई काम …
न्यूज डेक्स संवाददाता दिल्ली। जननायक जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी को और …
डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा बीड़ पिपली में पनप रही अवैध कॉलोनियों में किए …
सूर्य उपासना केंद्र सन्निहित सरोवर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा केडीबी : उपेंद्र …
कला एवं सांस्कृतिक कार्य व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा …
न्यूज़ डेक्स संवाददाता करनाल। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक मुकुल कुमार ने कस्टम मीलिंग …
सनातन धर्म मंदिर राम नगर में श्रद्धालु शिव भोले के भजनों पर झूमे, लगाएं जयकारे …
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय योग संवाद एवं …
न्यूज़ डेक्स संवाददाता यमुनानगर।जिला नगर योजनाकार डीआर पचीसिया ने बताया कि उपायुक्त आयुष सिन्हा के …
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय …
