न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 11 दिसंबर 2021 को पोखरण रेंज में स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसितहेलीकॉप्टर लॉन्च स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक (एसएएनटी) मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण सभी मायनों में सफल रहा है और इसने सभी उद्देश्योंको पूरा किया। मिसाइल के रिलीज मैकेनिजम, एडवांस गाइडेंस सिस्टम, ट्रैकिंग एल्गोरिदम और एकीकृत सॉफ्टवेयर के साथ सभी वैमानिकी प्रणालियों नेसंतोषजनक ढंग से प्रदर्शन किया और ट्रैकिंग सिस्टम ने मिशन से जुडी सभी घटनाओं की निगरानी की। मिसाइल एक अत्याधुनिक एमएमडब्ल्यू तकनीक से लैस हैजो सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए उच्च परिशुद्धता के साथ हमला करने की क्षमता प्रदान करती है। यह हथियार 10 किलोमीटर तक की सीमा में लक्ष्य को नष्ट करनेकी काबिलियत रखता है। स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक मिसाइल को हैदराबाद के अनुसंधान केंद्र (आरसीआई) और डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं के समन्वय एवं उद्योगों की भागीदारी के साथडिजाइन तथा विकसित किया गया है। भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता और ज्यादा मजबूत बनाते हुए लंबी दूरी के बम तथा स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियार केबाद हाल के दिनों में परीक्षण किए जाने वाले स्वदेशी स्टैंड-ऑफ हथियारों की श्रृंखला में यह तीसरी मिसाइल है। उन्नत प्रौद्योगिकियों के साथ विभिन्न अनुप्रयोगों केलिए इन सभी प्रणालियों का स्वदेशी विकास रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिशन से जुड़ी टीम को बधाई दी है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी नेकहा है कि इस मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण से स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
पद्मश्री शेखर सेन ने किया संगीतमय नाटक भगत सूरदास का मंचन मुख्यमंत्री मनोहर लाल पदमश्री …
श्रीमद्भगवद् गीता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ:मनोहर लाल आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश के 75 …
न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। कांग्रेस कार्यकर्ता मीना शर्मा को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कुरूक्षेत्र का …
यह प्रदर्शनी हरियाणा और तेलंगाना जैसे समरूप राज्यों के कला रूपों, व्यंजनों, त्योहारों, स्मारकों, पर्यटन …
न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली।पिनाक एक्सटेंडेड रेंज सिस्टम (पिनाक विस्तृत मारक प्रणाली), एरिया डिनायल म्यूनिशंस (एडीएम) और …
न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। जीओ गीता की तरफ से गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र में भजन …
हिन्दु परम्पराओं में मातृशक्ति को शुरू से ही दिया गया है सम्मान जीओ गीता द्वारा …
न्यूज डेक्स राजस्थान जयपुर। गुरुवार का दिन प्रदेशवासियों और चिकित्सा विभाग के लिए सुकून भरी …
गीता श्रवण से मनुष्य को होता है आत्मज्ञानजयराम विद्यापीठ में चल रहे हैं श्रीमद्भागवद् गीता …
हिंदू पब्लिक स्कूल को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य …
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, लोकसभा अध्यक्ष गीता ज्ञान संस्थान केन्द्र में भी युवा गीता सम्मेलन में …
