न्यूज डेक्स संवाददाता जींद।सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को गांव अनुपगढ़ के निकट टायरों से तेल …
न्यूज डेक्स संवाददाता जींद।शहर के व्यापारी श्याम सुंदर की हत्या के आरोपियों को पनाह देने …
न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि उतराखंड जाने वाले यात्रियों के …
जेजेपी के जन सरोकार दिवस पर उमड़े जनसमूह को किया संबोधित न्यूज डेक्स संवाददाता झज्जर। गठबंधन सरकार ने दो साल में अनेक जन कल्याणकारी फैसले लिए है, जिससे आमजन को फायदा हुआ है।आने वाले समय में प्रदेश को विकास के मामले में एक मॉडल प्रदेश बनाया जाएगा। प्रदेश में जहां सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वहींग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामीण इंजीनियरिंग पर कार्य किया जा रहा है। यह बात हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वेझज्जर में आयोजित जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर जन सरोकार दिवस में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। भारी भीड़ को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वो हमें चक्रव्यूह में फंसाना चाहते थे लेकिन आपके प्यार और आशीर्वाद नेजननायक जनता पार्टी को आगे बढ़ाते हुए सत्ता में भागीदार बना दिया। तीन साल का यह सफर कठिन भी रहा, लेकिन संगठन को अपनेआशीर्वाद से ताकत दी और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत जींद उपचुनाव, लोकसभा चुनाव और 2019 के चुनाव में आशीर्वाद देनेका काम किया। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर का दिन भी बड़ा अहम है और 9 दिसंबर 1946 को संविधान के लिए पहली बैठक हुई थी, वहीं 9 दिसंबर, 2018 को जेजेपी का गठन हुआ था और आज 9 दिसंबर को ही किसानों का लंबा संघर्ष खत्म होने जा रहा है।इसके लिए प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं, जो उन्होंने तीनों कानूनों को वापस लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान विपक्ष का हर स्तर पर यह प्रयास रहा कि प्रदेश में माहौल को खराब किया जाए लेकिनप्रदेश की जनता ने सहनशीलता दिखाई। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान किसानों की फसलों को खरीदने के लिए 200 मंडियांअतिरिक्त बनाई और गेहूं का एक-एक दाना खरीदा गया। धान खरीद के लिए भी पहले सो दोगुना मंडी बनाई गई ताकि किसानों को किसीतरह की तकलीफ न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में किसानों को फसल बेचने के बाद महीनों तक पैसा नहीं मिलता था लेकिन अबगठबंधन सरकार में फसल बिकते ही 72 घंटे के भीतर किसान के खाते में फसल का पैसा आ जाता है। अगर किसी वजह से 72 घंटे से ज्यादासमय लगा तो किसान को उसकी रकम का 9 प्रतिशत ब्याज देने का प्रावधान भी गठबंधन सरकार ने किया है। होती थी वहीं हमने इस बार400 मंडियां बनाई। किसानों को फसल का पैसा 72 घंटे के दौरान देने का काम किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभी गठबंधन सरकार का कार्यकाल तीन साल और है, जिसमें विकास कार्यों की झड़ी लगाई जाएगी। उन्होंने कहाकि घोषणा पत्र का करीब 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और बचे हुए समय में इसे पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहाकि बुजुर्गों के सम्मान में बुढ़ापा पेंशन 500 दिनों में 500 रुपए की बढ़ोतरी करने का काम किया है। महिलाओं को मान-सम्मान देते हुएपंचायतों में 50 फीसदी आरक्षण देने वाला कानून विधानसभा में पास करवाया, जिस कारण पंचायती राज व्यवस्था में न केवल महिलाओं कीभागीदारी बढ़ेगी बल्कि उनका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। डिप्टी सीएम ने फिर दोहराया कि कॉलेज में पढ़ने वाली हर छात्रा को निशुल्क बस पासउपलब्ध करवाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इसके लिए उन्होंने इनसो की जिम्मेदारी लगाते हुए कहा कि आने वाले एक महीने में हरछात्रा का फ्री बस पास बनवाए। अगर पास होने के बावजूद कोई प्राइवेट बस संचालक छात्रा को बस में सफर करने से रोकता है तो तत्कालप्रभाव से उसका परमिट रद्द किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, इसके लिए जेजेपी के चुनावी वायदे को पूरा करते हुएहरियाणा के युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने वाला कानून भी लागू करवाने का कार्य किया है। जिससेहरियाणा के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिल पाएंगी। इसे लेकर विपक्षियों ने यहां तक कहा था कि यह मात्र लालीपॉप है लेकिनहमने इसे सच साबित करके दिखाया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एटीएल कंपनी 200 एकड़ में अपनी परियोजना लगाने जा रही है, फ्लिपकार्ट मानेसर में एशिया कासबसे बड़ा वेयर हाउस बनाने जा रही है, बिरला पेंट द्वारा पानीपत में प्रोजेक्ट लगाया जाएगा तथा ईव्हीकल को बढ़ावा देते हुए देश की पहलीइलेक्ट्रिक बस बनाने की कंपनी पलवल में लगेगी। इन सभी प्रोजेक्ट्स के पूरा होने पर 70 हजार से भी ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेंगे।इतना ही नहीं पहले सिविल एविएशन की कोई बात नहीं करता था लेकिन गठबंधन सरकार ने इसे पूरी गंभीरता से लिया और भिवानी तथानारनौल में फ्लाइंग स्कूल शुरू किये जा रहे है, इससे गांव के लोगों की भी आसमान छूने की तमन्ना पूरी हो सकेगी। अब हरियाणा के लोगकॉकपिट में बैठेंगे और पायलट बनेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2500 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाने का कार्य किया है, इससे प्रदेश के 943 गांवों को फायदा हुआ है। नांगल चौधरी से इस्माइलाबाद तक सड़क लगभग पूरी हो चुकी है, इससे नांगल चौधरी और चंडीगढ़ की दूरी तयकरने में मात्र साढ़े 4 घंटे का समय लगेगा, वहीं पहले ये दूरी तय करने में 7 घंटे का समय लगता था। दुष्यंत चौटाला ने रैली में उमड़े जनसमूहका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करे।
गीता सार्वभौमिक व कल्याणकारी:आचार्य देवव्रत भगवद्गीता मूल्यों के विकास के साथ-साथ जीवन को सरलता से …
न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर विरासत हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना …
राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, आरएसएस के …
प्रसन्नता के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी: आचार्य देवव्रत प्रसिद्ध साइंटोलॉजिस्ट डॉ. सुमित भट्ट ने …
सिख मिशन हरियाणा को मिला है पाकिस्तान धार्मिक यात्रा करवाने का उत्तरदायित्व न्यूज डेक्स संवाददाता …
न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल …
जयराम विद्यापीठ में 151 विद्यार्थियों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा नियमित गीता पाठ व गीता महायज्ञ न्यूज …
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने सडक़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की …
