Home haryana मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक ने वीसी पर ली बैठक

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक ने वीसी पर ली बैठक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के प्रोजैक्ट निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने जिला कुरुक्षेत्र को आरटीएस सरल में 9.7 स्कोर के साथ प्रथम आने पर प्रशासन को बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी सम्बन्धित प्रोजेक्टों में सराहनीय कार्य करे। प्रोजैक्ट निदेशक डा. राकेश गुप्ता मंगलवार को चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से ई-आफिस सिस्टम, अंत्योदय सरल केंद्र, सीएम विंडो, पीसीपीएनडीटी एक्ट, महिला सुरक्षा, आंगनवाड़ी केंद्रों में प्री स्कूल शिक्षा व सक्षम हरियाणा प्रोजेक्ट की समीक्षात्मक बैठक को लेकर प्रदेशभर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी ऐसा विभाग नहीं होना चाहिए जहां पर ई-आफिस से सम्बन्धित कार्य ना हो रहा हो, ई-आफिस से सम्बन्धित कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के सिविल सर्जन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि पीसीपीएनडीटी व एमटीपी एक्ट के अंतर्गत अधिक से अधिक रेड करे, आसपास के प्रदेशों में भी हरियाणा की टीमों का दबदबा है और डर है, ये दबदबा कायम रहना चाहिए। सीएमजीजीए आशिमा टक्कर ने बताया कि उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र जिला में सरकार की योजनाओं का आमजन को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जनहित में कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन सहयोगी कदम उठा रहा है।

बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के साथ ही लिंगानुपात सुधार सहित नवजात के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा हैै। कुरुक्षेत्र जिला मुख्यालय पर स्थित वन स्टॉप सेंटर पीडि़त महिलाओं के लिए सहयोगी बन रहा है और महिला उत्पीडन रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जिले में सभी विभागों में ई-आफिस के तहत कार्य किया जा रहा है और ई-आफिस में जिले का स्कोर 5.2 है तथा ई-टिकटिंग में जिले का स्कोर 8.4 है। सक्षम हाजिरी में जिला 92.9 स्कोर लेकर चौथे स्थान पर है। सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में जैसे ही लिंग भ्रूण जांच से सम्बन्धित कोई सूचना मिलती है तो तुरंत प्रभाव से रेड की जाती है। इस समय जिले का लिंगानुपात 938 है। इस मौके पर पीओआईसीडीएस नीतू रानी, प्लानिंग अधिकारी निर्मल सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?