न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना को शनिवार देश के 48 वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई है। राष्ट्रपति भवन में जस्टिस रमन्ना द्वारा मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाल लिया है।
इस पद पर उनका कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक रहेगा। काबिलेगौर है कि 23 अप्रैल को भारत के चीफ जस्टिस एसए बोबड़े सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त मुख्य न्यायमूर्ति बोबड़े ने अपनी सेवानिवृत्ति पर कार्यकाल पर संतोष जाहिर किया था।
27 अगस्त, 1957 को आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिला के पुन्नावरम गांव वासी किसान परिवार में जन्में नातुलापति वेंकट रमन्ना आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति रहे हैं। वे इस हाईकोर्ट के वे पहले जस्टिस हैं,सीजेआई के सर्वोच्च पद तक पहुंचे हैं।
शिक्षा एवं कैरियर
जस्टिस रमन्ना ने विज्ञान और कानून के स्नातक
10 फरवरी, 1983 को वकील के रूप में न्यायिक करियर
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, केंद्रीय प्रशासनिक ट्राइब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस
27 जून 2000 को वो आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त
10 मार्च 2013 से 20 मई 2013 तक आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे
2 सितंबर 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पदोन्नत हुए
17 फरवरी, 2014 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए