न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने नाबालिग से शादी करके दुष्कर्म करने आरोप में पति व ससुर को गिरफ्तार किया है। थाना कृष्णा गेट पुलिस ने इस मामले में अभिषेक पुत्र वेद प्रकाश व वेद प्रकाश पुत्र हाकम चंद वासी ओल्ड बाज़ार रतिया जिला फतियाबाद को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने दिनांक 10 अप्रैल 2021 को थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया उसका उसके मायके में आना जाना नहीं था। उसकी भतीजी ने बताया कि उसकी दादी ने वर्ष 2019 में उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कर दी थी।
अब उसकी ससुराल वाले उससे अधिक दहेज की मांग करते हैं और उसकी पति उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। इस शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच महिला उप निरीक्षक पवनदीप कौर को सौंपी गई थी। दिनांक 26 अप्रैल 2021 को महिला उप निरीक्षक पवनदीप कौर की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पति अभिषेक पुत्र वेद प्रकाश व नाबालिग से शादी करवाने के आरोपी उसके ससुर वेद प्रकाश पुत्र हाकम चन्द वासीयान ओल्ड बाज़ार रतिया जिला फतियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।