Home Kurukshetra News किल कोरोना अभियानः स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग के लिये गांव-गांव दी जा रही है दस्तक-शिवराज चौहान

किल कोरोना अभियानः स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग के लिये गांव-गांव दी जा रही है दस्तक-शिवराज चौहान

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स मध्यप्रदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव और घर-घर जाकर स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग के लिये किल-कोरोना अभियान-2 चलाया जा रहा है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां संक्रमण की दर अधिक है, वहां प्राथमिकता से सर्वे टीम पहुंच कर संभावित मरीजों की पहचान कर रही है। गत 24 अप्रैल से प्रारंभ हुए किल-कोरोना अभियान-2 के लिये 15 हजार 308 सर्वे टीमें गठित की गयी हैं। सर्वे टीमों द्वारा अभी तक 2 करोड़ 29 लाख 51 हजार 135 से अधिक जनसंख्या का सर्वे पूरा कर लिया गया है। सर्वे के दौरान 84 हजार 148 से अधिक संभावित मरीजों के सैम्पल लिए गये हैं। अभियान 9 मई तक चलेगा।

94.62 प्रतिशत ग्राम पंचायतो ने लिया कोरोना-कर्फ्यू का संकल्प

प्रदेश की 22 हजार 811 ग्राम पंचायतों में से 21 हजार 584 ग्राम पंचायतों ने जनता कोरोना कर्फ्यू लगाने का संकल्प लिया है, जो कुल पंचायतों की लगभग 94.62 प्रतिशत है। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी और निजी कार्यालय 10 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित हो रहे है। सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक खेल, शैक्षणिक, सार्वजनिक कार्यक्रम और मनोरंजन की गतिविधियों आयोजित करने के लिए लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबन्ध रखा गया है।

80 लाख से अधिक का हुआ टीकाकरण

प्रदेश में टीकाकरण का कार्य भी जारी है। अब तक प्रदेश के हेल्थ वर्कर्स फ्रंट लाईन वर्कर्स, वरिष्ठ नागरिक एवं 45 वर्ष से अधिक के लगभग 80 लाख 69 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। प्रदेश के 3 करोड़ 22 लाख से अधिक नागरिकों को टीका लगेगा। सरकार इस कार्य पर लगभग 2710 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कोविशील्ड वैक्सीन के 45 लाख डोज का कार्यादेश जारी कर दिया गया है।

जोबट में वॉलेंटियर्स द्वारा एंबुलेंस वाहन भेंट

प्रदेश भर में कोरोना वॉलेंटीयर्स की संख्या अब 1 लाख 8 हजार 375 से भी अधिक हो गयी है। सभी वॉलेंटीयर्स सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर कोविड नियंत्रण में जन- जागरूकता के कार्यों में अहम योगदान दे रहे हैं। अलीराजपुर जिले में 1616 वॉलेंटियर्स का पंजीयन किया गया है। जिले के विकासखण्ड जोबट में वॉलेंटियर्स द्वारा नगरवासियों को सर्व-सुविधा युक्त एंबुलेंस वाहन भेंट किया गया है। एंबुलेंस से हाल ही में ऑक्सीजन के 7 सिलिंडर इंदौर से जोबट पहुंचाये जा सके।

जीवन अमृत योजना

जीवन अमृत योजना में 8 अप्रैल 2021 से अब तक प्रति परिवार 1 लाख 16 हजार 979 काढ़े के पैकेट वितरित कर 2 लाख 92 हजार 448 लोगों को लाभान्वित किया गया है।

योग से निरोग कार्यक्रम

कोरोना संकट काल में राज्य सरकार ने नवाचार कर योग से निरोग कार्यक्रम प्रारंभ किया है। प्रदेश अब तक 2,918 योग प्रशिक्षक पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें से 2 हजार 531 योग प्रशिक्षकों की 25 हजार 233 होम आइसोलेटेड मरीजों के साथ मैपिंग की गयी।वर्तमान में कुल 2,390 योग प्रशिक्षक 15 हजार 146 होम आईसोलेटेड मरीजों को योगाभ्यास आदि ऑनलाइन करवा रहे हैं।

महत्वपूर्ण निर्णय

राज्य सरकार ने संकट की इस घड़ी में किसान भाइयों को खरीफ 2020 सीजन में वितरित अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 मई किये जाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।कोविड महामारी से आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए राज्य शासने ने दस्तावेजों के पंजीयन के लिए वर्ष 2021 की प्रभावी बाजार मूल्य गाईडलाईन की समयावधि को 30 जून 2021 तक बढ़ाये जाने के आदेश जारी किया गया हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?