Home haryana कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन लंबित दो माह का वेतन करे जारी:अनुबंधित शिक्षक

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन लंबित दो माह का वेतन करे जारी:अनुबंधित शिक्षक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अनुबंधित शिक्षकों ने कुलपति सोमनाथ सचदेवा को ई-मेल के माध्यम से गत मार्च व अप्रैल माह का वेतनमान जारी करने की प्रार्थना की है। इसके साथ ही अनुबंधित शिक्षक अपने दो माह से रूके वेतनमान को लेकर कुलसचिव डा. संजीव कुमार से भी मिलने पहुंचे, लेकिन उनकी व्यवस्ताओं के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।

अनुबंधित शिक्षकों ने संयुक्त रूप से कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह कि वे पिछले दो माह का वेतनमान जल्द से जल्द जारी करें, क्योंकि वेतनमान नहीं मिलने से उनकी आर्थिक हालात बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन हमारी दयनीय हालातों को समझे, क्योंकि उन्हें जो मासिक वेतनमान दिया जा रहा है, उससे ज्यादा तो सरकारी स्कूलों में गेस्ट अध्यापक ले रहे है।

अनुबंधित शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 की महामारी को देखते हुए एक सप्ताह का लाकडाउन लगा दिया है उसके सभी नियमों के अनुसार में कुवि प्रशासन के साथ आगे बढ़ते हुए हम कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि उन्हें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन से आशा है कि जल्द से जल्द हमारा लंबित दो माह का वेतनमान जारी कर दिया जायेगा।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?