Home Kurukshetra News श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने कुरुक्षेत्र में ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने कुरुक्षेत्र में ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग

by ND HINDUSTAN
0 comment

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोग लॉकडाउन का पूर्णरूप से पालन करें : चन्द्रभान गुप्ता   

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कोरोना महामारी से बचाव के चलते पूरे राज्य में एक सप्ताह का लॉकडाउन चल रहा है तो सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र शहर में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी.) थानेसर के प्रधान चन्द्रभान गुप्ता ने नागरिकों को लॉकडाउन का पालन पूर्णरुप से करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि लोग केवल दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा घर पर ही रहें। चन्द्रभान गुप्ता ने कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से शहर में ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने कहाकि अग्रवाल समाज हमेशा ही नागरिकों की मदद करने को तत्पर रहता है। इसी दिशा में उन्होंने जिला प्रशासन को इस मुश्किल समय में समाज की ओर से हर संभव सहायता देने का विश्वास दिलाया। गुप्ता ने कहा कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर अपनी दोनों धर्मशालाओं मोती चौंक व नजदीक रेलवे स्टेशन में कोविड आइसोलेशन सेंटर बनाकर प्रशासन को सहयोग देने के लिए तैयार है।

इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष गोपाल दास गोयल, महासचिव भूषण पाल मंगल, कोषाध्यक्ष राम कुमार गोयल, सह सचिव विपिन अग्रवाल, प्रबंधक अशोक बंसल एवं जंग बहादुर सिंगला व अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?