Home Kurukshetra News भारतीय तट रक्षक बल ने भारतीय ईईज़ेड में म्यांमार के अवैध घुसपैठियों को पकड़ा

भारतीय तट रक्षक बल ने भारतीय ईईज़ेड में म्यांमार के अवैध घुसपैठियों को पकड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने भारतीय जल क्षेत्र के बैरेन द्वीप के पास अवैध रूप से मछली पकड़ने आए म्यांमार के चार नागरिकों को हिरासत में ले लिया है। 2 मई, 2021 को तड़के गश्त लगा रहे तट रक्षक बल के जहाज़ राजश्री ने देखा कि बैरेन द्वीप के तटों के नजदीक एक मछली पकड़ने वाली नौका गतिविधि कर रही है। तट रक्षक बल ने इस नौका से संपर्क साधने के लिए प्रयास किए लेकिन उससे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बजाए इसके इस नौका ने बैरेन द्वीप के पथरीले तटों पर बलपूर्वक खुदाई जारी रखी और बाद में नौका पर मौजूद लोगों ने भागने का प्रयत्न किया।

भारतीय तटरक्षक बल ने कुशलता से उनका घेराव किया और दो लोगों को पकड़ लिया गया जबकि अन्य मछुआरे द्वीप के घने जंगलों में भागने में सफल हो गए। पकड़ी गई नौका से मछली पकड़ने के सामान समेत कछुओं के खोल और शंख इत्यादि बरामद हुए हैं। भागने में कामयाब रहे दोनों लोगों को इस घटना के अगले दिन 3 मई, 2021 को पकड़ लिया गया। पकड़े गए म्यांमार के इन अवैध मछुआरों को आगे की जांच पड़ताल के लिए पोर्ट ब्लेयर की स्थानीय पुलिस को 4 मई, 2021 को सौंप दिया गया। यह माना जा रहा है कि अवैध रूप से आए कुछ और लोग बैरेन द्वीप के घने जंगलों में छिपे हो सकते हैं। भारतीय तट रक्षक बल स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर उन्हें ढूँढने के लिए संयुक्त अभियान चला रहा है।

10 दिन में दूसरी बार भारतीय तटरक्षक बल ने अवैध लोगों को हिरासत में लिया है, जो समुद्री क्षेत्र में भारत की संप्रभुता की रक्षा करने की बल की प्रतिबद्धता का परिचायक है। कोविड-19 की महामारी के बावजूद भारतीय तटरक्षक बल अपनी नौकाओं और हवाई जहाजों की मदद से भारतीय समुद्री क्षेत्र में भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र ईईज़ेड पर 24X7 की निगरानी रख रहा है और भारतीय समुद्री सीमा पर होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई कर रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?