कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुनील ढींगडा को तत्काल प्रभाव से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्राक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे कुवि के चीफ विजिलेंस आफिसर भी होंगे। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि प्रोफेसर सुनील ढींगडा ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे।