Home haryana कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए कोविड हेल्प डेस्क गठित

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए कोविड हेल्प डेस्क गठित

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य कोविड काउंसलिंग के लिए पैनल से कर सकते है संपर्क

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की काउंसलिंग के लिए कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कोविड हेल्प डेस्क गठित किया गया है। कोई भी कुवि कर्मचारी व उनके परिवार का सदस्य कोविड संबंधी शंकाओं के समाधान के लिए कोविड हेल्प डेस्क के सदस्यों से समयानुसार संपर्क कर सकता है। सभी कुवि कर्मचारी कोविड से भयमुक्त होकर सकारात्मकता के साथ अपना बचाव करें, इसी उद्देश्य को लेकर यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर प्रोफेसर फकीर चंद की अनुशंसा पर ये हेल्प डेस्क गठित किया गया है।

इस हेल्प डेस्क के सदस्य डॉक्टर आशीष अनेजा (9813458645), डॉक्टर मीनू गुप्ता (7015343018), डॉक्टर अंकित गौड़ (9694726656) से हर रोज 9 बजे से 5.30 बजे तक यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर व उनके दिए गए फोन नंबर्स पर फोन करके संपर्क किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर में स्थित ये हेल्प डेस्क 24 घंटे सेवाए देगा। 1 से 15 मई तक कुवि कर्मचारी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुभाष वर्मा (9416570320), दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक अशोक कुमार (8708208151) तथा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रूपेश खन्ना (9466620892) से संपर्क कर सकते है।

16 से 31 मई तक कुवि कर्मचारी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नीना खुराना (9466788815), दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक सुरेश कुमार (9416494439) तथा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक समंदर सिंह (9466087817) से संपर्क कर सकते है। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुवि कर्मचारियों की हर संभव सहायता के लिए कुवि प्रशासन पूरी तरह से वचनबद्ध है। यह जानकारी लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉक्टर दीपक राय बब्बर ने दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?