Home Kurukshetra News मुख्यमंत्री ने आधुनिक एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने आधुनिक एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हिमाचल

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के लिए वर्चुअल माध्यम से आधुनिक एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एम्बुलेंस में आक्सीजन आपूर्ति और एक समय में दो मरीजों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध है।

जय राम ठाकुर ने एम्बुलेंस और मास्क प्रदान करने के लिए धर्मपुर भाजपा मंडल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को संकट के समय में सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने आम जनता, परोपकारी तथा सम्पन्न वर्ग से मुख्यमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री कोविड फंड में उदारता से अंशदान करने का आग्रह किया।जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने एम्बुलेंस को झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?