Home Kurukshetra News नगर परिषद और नगरपालिकाओं में एक-एक इंच जमीन को नापकर प्रॉपर्टी का तैयार किया जाएगा डाटा:सुधा

नगर परिषद और नगरपालिकाओं में एक-एक इंच जमीन को नापकर प्रॉपर्टी का तैयार किया जाएगा डाटा:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडीसी पोर्टल पर जल्द उपलब्ध होगा आपत्ति दर्ज करवाने का ऑप्शन,पार्को का भी रखा जाएगा रखरखाव

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।  विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य  है जिसमें नगरपालिकाओं और नगर परिषद की एक-एक इंच जमीन का अक्षांश और देशांतर नापकर प्रॉपर्टी को कलमबद्ध किया है। अगर किसी नागरिक को इस पर ऑब्जेक्शन है तो हरियाणा सरकार नागरिकों के लिए जल्द ही एनडीसी पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करवाने का ऑप्शन भी उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के शहरों की कुल 42.70 लाख प्रॉपर्टी आईडी में से 30 लाख प्रॉपर्टी को इंटीग्रेटिट भी कर दिया है। अब प्रॉपर्टी टैक्स ड्यूज पेमेंट एंड नो ड्यूज सर्टिफिकेट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से लोगों से ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे। संभावना है कि 6 अप्रैल के बाद संबंधित नागरिक एनडीसी पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि नागरिकों को इस कार्य के लिए किसी अधिकारी के चक्कर न काटने पड़ें बल्कि वह घर बैठे पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। इसी बात के मद्देनजर हरियाणा सरकार यह व्यवस्था करने जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नागरिकों को इस पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना होगा। उसके बाद डिटेल देख सकता है। अगर उसको अपनी प्रॉपर्टी पर कुछ ऑब्जेक्शन है तो वह दर्ज करवा सकता है। इसके बाद संबंधित कागजात अपलोड कराने के बाद सबमिट करते समय परिवार पहचान पत्र की डिटेल भरनी होगी। अब सभी लोकल बॉडी पर्याप्त मात्रा में प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त करने में सक्षम होगी।

इस वित्त वर्ष में सरकार को उम्मीद है कि इन प्रॉपर्टी से एक हजार करोड़ से अधिक का टैक्स आएगा। इस तरह का कार्य करने वाला देश में हरियाणा पहला राज्य है। यह मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार सभी शहरों में 10 किलोमीटर की सडक़ को मॉडल सडक़ के रूप में तैयार करें। इसमें सुंदर डिवाइडर, पौधे, लाइटें, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, नालियां व अतिक्रमण मुक्त सडक़ आदि कुछ जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?