न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक टवीट् में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।मोदी ने कहा कि “सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।
वहीं “प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। हम एकजुट होकर संयुक्त प्रयासों से वैश्विक महामारी को दूर कर सकते हैं और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं।ईद मुबारक!”