Home Kurukshetra News सरकार की सजगता से करौली,रामगढ़ एवं जोधपुर में हुई घटनाओं को दंगे में बदलने से रोका-गहलोत

सरकार की सजगता से करौली,रामगढ़ एवं जोधपुर में हुई घटनाओं को दंगे में बदलने से रोका-गहलोत

by ND HINDUSTAN
0 comment

शांति बनाए रखने के लिए सतर्क है राज्य सरकार,जोधपुर में माहौल शांतिपूर्ण,अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जोधपुर वर्षों से अपणायत एवं भाईचारे का नायाब उदाहरण रहा है। हाल ही में देश के कई राज्यों में दंगे भड़के है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा राजस्थान में भी ऐसे प्रयास किए जा रहे है। सरकार प्रदेश में शांति बनाएं रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हुई घटनाओं पर कहा कि प्रदेश सरकार की सजगता से करौली, अलवर के रामगढ़ एवं जोधपुर में हुई घटनाओं को दंगे में बदलने से रोका गया। सरकार की सतर्कता से इन क्षेत्रों में कोई बड़ी जनहानि या हादसा नहीं हुआ।

गहलोत ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। कहीं तनाव की स्थिति हुई तो कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वह व्यक्ति किसी भी वर्ग का हो। गहलोत ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था खराब करने का कोई अधिकार नहीं है।


चिरंजीवी योजना में मिल रहा निःशुल्क उपचार मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में आमजन को कई जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी है। राजस्थान पहला राज्य है जहां सभी नागरिकों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार निजी व सरकारी चिकित्सालयों में उपलब्ध कराया जा रहा है।  गहलोत ने कहा कि समस्त सरकारी अस्पतालों में ओपीडी व आईपीडी को पूर्णतः निःशुल्क कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 
इससे पूर्व डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर राजस्व मंत्री एवं उदयपुर प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया, जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?