Home haryana ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवियों ने अपणे हरियाणा के लिए चिकित्सा उपकरण भेजने का किया नेक कार्य

ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवियों ने अपणे हरियाणा के लिए चिकित्सा उपकरण भेजने का किया नेक कार्य

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ। हरियाणा में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कहर से निपटने के लिए जहां राज्य सरकार युद्घ स्तर पर कार्य कर रही है, वहीं ऑस्ट्रेलिया में हजारों मील दूर बैठे हरियाणवियों ने भी हरियाणा और एनसीआर के लिए चिकित्सा उपकरण भेजने का नेक कार्य किया है।

ऑस्ट्रेलिया में संचालित एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीस इन ऑस्ट्रेलिया (एएचए) नामक एक सामुदायिक संगठन ने ‘ऑपरेशन संजीवनी’ अभियान के तहत हरियाणा और एनसीआर के लिए 110 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर(ओसी), 3000 पल्स ऑक्सीमीटर और 2500 थर्मल सेंसर का उदार दान दिया है।

इन चिकित्सा उपकरणों को दो चरणों में भारत भेज दिया गया है, जिसमें से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप 13 मई, 2021 को कुलपति, पीजीआईएमएस, रोहतक द्वारा प्राप्त की गई तथा 1000 ऑक्सीमीटर हरियाणा सरकार और जीआईओ गीता संस्थान को दिए गए। इसी प्रकार, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 2000 ऑक्सीमीटर और 2500 थर्मल सेंसर की खेप कल प्राप्त हुई है।

एएचए के ट्रस्टी अशोक कुंडू ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न राज्यों में रह रहे हरियाणवियों ने इन जीवन रक्षक मशीनों के लिए दिल खोल कर धन दान किया है। संगठन ने ‘ऑपरेशन संजीवनी’ अभियान के तहत कम से कम $200,000 यूएडी जुटाने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

सिडनी शहर में एएचए के एक अभिन्न अंग सेवा सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों के माध्यम से चिकित्सा उपकरणों को हरियाणा और एनसीआर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यकता और तात्कालिकता के आधार पर भेजा जा रहा है।सामाजिक संगठनों द्वारा इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए दिया जा रहा सहयोग सरकारी प्रयासों को संबल प्रदान कर रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?