Home haryana लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए जिला प्रशासन फिल्ड में उतारेगा 300 और टीमें

लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए जिला प्रशासन फिल्ड में उतारेगा 300 और टीमें

by ND HINDUSTAN
0 comment


इतनी ही संख्या में टीमें पहले से ही लोगों का स्वास्थ्य डाटा कर रही है रिकॉर्ड 

गठित टीमों द्वारा किया जाएगा दस लाख से अधिक लोगों का हैल्थ डाटा रिकॉर्ड 

अब तक सवा दो लाख लोगों का हैल्थ डाटा किया जा चुका है रिकॉर्ड : उपायुक्त 

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।जींद जिला में कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा हैल्थ डाटा रिकॉर्ड करने के लिए फिल्ड में 300 और टीमें उतारने जा रहा है। टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जल्द ही सभी टीमों का गठन कर गांवों में भेजा जाएगा।


उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने वीरवार को इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों के हैल्थ डाटा को रिकॉर्ड करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर 300 टीमों का गठन किया गया था जो फिल्ड में लोगों के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर, तापमान तथा स्वास्थ्य सम्बन्धि इत्यादि का रिकॉर्ड ईक्कठा कर रही है। इन टीमों के अतिरिक्त अब 300 टीमें और गठित करने का निर्णय लिया गया है।

यह टीमें गांवों में घर- घर जाकर कोरोना के लक्षण जैसे सिरदर्द, बुखार, सूखी खांसी, बदन दर्द जैसी समस्याओं बारे जानकारी एकत्रित करेंगी ताकि जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दें उन्हें आईसोलेट कर तुंरत ईलाज दिया जा सके। उन्होंने बताया कि इन टीमों में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रशासन की ओर से एक अधिकारी समेत चार कर्मियों को शामिल किया गया है। 


डीसी ने बताया कि जींद जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे कर रही टीमों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिजेन्द्र ढाण्डा तथा जिला प्रशासन की ओर से  हर गतिविधि को मॉनिटर करने के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को ऑवर आल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जींद जिला में 300  टीमें समर्पण भाव से स्वास्थ्य सुधार को लक्ष्य मानते हुए कोरोना संक्रमण चक्र को रोकने में अपना अतुलनीय योगदान दे रही हैं।

बिजेन्द्र ढाण्डा ने बताया कि इस सर्वे में जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित रोगियों की पहचान के लिए जिला के गांवों में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है वहीं गांव के हर घर के हर सदस्य का स्वास्थ्य संबंधित डाटा भी एकत्रित किया जा रहा है । अब तक जिला के दो लाख 25 हजार व्यक्तियों का हैल्थ डाटा एकत्रित किया जा चुका है। गठित टीमों द्वारा दस लाख 28 हजार 569 लोगों का हैल्थ डाटा एकत्रित किया जाएगा। अब जिला में कोरोना संक्रमण के चक्र को तोडऩे के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 600 टीमें काम करती नजर आएंगी। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?