Home Kurukshetra News सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के घरों तक पहुंचाई जाएंगी मुफ़्त वर्दियांः सिंगला

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के घरों तक पहुंचाई जाएंगी मुफ़्त वर्दियांः सिंगला

by ND HINDUSTAN
0 comment

13,48,632 विद्यार्थियों को मुफ़्त वर्दी बांटने के लिए 80.92 करोड़ रुपए का बजट किया मंज़ूरः शिक्षा मंत्री

न्यूज डेक्स पंजाब

चंडीगढ़।स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला ने बताया कि अकादमिक सैशन 2021-22 के लिए सरकारी स्कूलों के लगभग 13,48,632 विद्यार्थियों को उनके घरों में ही मुफ़्त वर्दियाँ उपलब्ध करवाई जाएंगी और इस संबंधी शिक्षा विभाग द्वारा 80.92 करोड़ रुपए का अनुदान जारी किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अपेक्षित अनुदान जारी करने के उपरांत सभी ज़िला शिक्षा अधिकारियों को वर्दियों के उचित प्रबंध करने के लिए विस्तृत निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं और विद्यार्थियों को वर्दियों के वितरण दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि वर्दियों की खरीद के लिए यह फंड ज़िला स्तर से सीधे स्कूल प्रबंधन समितियों (एस.एम.सी.) के खाते में डाले जाएंगे।

विजय इंदर सिंगला ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार विद्यार्थियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए लगातार सावधानियां बरत रही है। उन्होंने बताया कि घरों तक वर्दी मुहैया करवाने के अलावा किसी भी विद्यार्थी को वर्दी का माप देने के लिए स्कूल नहीं बुलाया जायेगा। बल्कि स्टाफ अभिभावक से संबंधित विद्यार्थी का नाप प्राप्त करेगा और दिए गए नाप अनुसार मुफ़्त वर्दियाँ प्रदान करवाई जाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि कोविड महामारी के मद्देनज़र एस.एम.सीज़. को प्रत्येक विद्यार्थी की निजी सुरक्षा के लिए उनको दो-दो मास्क मुहैया करवाने के लिए भी कहा गया है।शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों के पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ़्त वर्दियाँ मुहैया करवाने के लिए 80.92 करोड़ रुपए के बजट को मंज़ूरी देते समय और जानकारी देते हुए बताया कि इन कक्षाओं में पढ़ने वाली सभी छात्राओं और एस.सी. / एस.टी. / बी.पी.एल. वर्ग के छात्रों को 600 प्रति वर्दी की लागत से मुफ़्त वर्दियाँ दीं जाएंगी। उन्होंनें कहा कि कुल 13,48,632 विद्यार्थियों में से 7,65,024 छात्राएं हैं जबकि 5,08,436 अनुसूचित जाति के छात्र हैं और 75,172 बी.पी.एल. वर्ग के छात्र शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?