न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,15 अगस्त। 74 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जय भारती विद्या मंदिर विद्यालय की ओर से पौधा रोपण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम गोपाल शर्मा ने समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ पौधे लगाए। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ दत्त शर्मा और स्कूल प्रबंधक समिति के सेक्रेटरी डाॅ. एम. एम. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलन व झंडा रोहण के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। प्रधानाचार्य ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की महत्ता से अवगत करवाया और बताया कि किस प्रकार अनेकों देशभक्तों की कुर्बानियों से हमें यह आजादी प्राप्त हुई है साथ ही आजादी के कुछ किस्से भी बच्चों को सुनाएं ।उन्होंने देश भक्ति और देश के प्रति अपने कर्तव्य के विषय में बच्चों को बताया तथा बच्चों के साथ अपने देश के लिए जागरूक रहने , पर्यावरण की स्वच्छता और इस आजादी को बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सविता ने किया।