Home Kurukshetra News द्रोणाचार्य डिग्री कालेज ने धूमधाम से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

द्रोणाचार्य डिग्री कालेज ने धूमधाम से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

by ND HINDUSTAN
0 comment


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,15 अगस्त। ढांड रोड पर स्थित द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज परिसर में 74वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर की शुरुआत राष्ट्रगान की ध्वनि के साथ कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गयी। इस पावन अवसर पर कॉलेज प्रधान सोम सचदेवा ने कहा कि आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है पराधीनता के कलंक से मुक्ति मिलना अपने आप में एक त्यौहार है। विपिन अग्रवाल ने कहा कि मनुष्य की स्वतंत्रता उसके जीवन को गति प्रदान करती है हम सभी को इस स्वतंत्रता का ख्याल स्वयं रखना चाहिए । पोरस चौधरी ने कहा की इस पावन पर्व पर हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करना चाहिए, जिनके बलिदान स्वरूप हमें आजादी मिली थी खासकर छोटे बच्चों को आज के दिन उन शहीदों की शहादत के किस्से जरूर सुनाने चाहिए, ताकि अगली पीढ़ी तक वह संस्कार जा सके कॉलेज प्रधानाचार्य डॉक्टर अरुण पुनियानी ने सभी को  स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।  इस अवसर पर कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रवक्ता प्रवीन कुमार ने “मेरा रंग दे बसंती चोला” देशभक्ति गीत गाकर इस मौके को देश भक्ति के रंग में रंग दिया कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों को एक छोटी सी टी पार्टी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई l पूरे कार्यक्रम के दौरान फेस मास्क एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया l कॉलेज प्रवक्ता डॉ ऋतु चौधरी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जन्मभूमि है हमारी शान से कहेंगे हम,सभी ही तो हैं भाई-भाई प्यार से रहेंगे हम,हिन्दुस्तानी नाम हमारा हैसबसे प्यारा देश हमारा है भारत हमको जान से प्यारा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?