न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली।कोविड-19 के मामलों में पिछले 44 दिनों में दैनिक नये मामले सबसे निचले स्तर पर दर्ज हुए हैं।सक्रिय मामले और घटकर 23,43,152 हुए हैं। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 76,755 की कमी आयी है। नये मामलों का रुझान नीचे की तरफ जा रहा है और 1.86 लाख नये मामले सामने आए हैं।पिछले 44 दिनों में सबसे निचले स्तर का आंकडा है।
देश में अब तक कोविड-19 से कुल 2,48,93,410 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,59,459 लोग ठीक हुए।लगातार 15वें दिन बीमारी से ठीक वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा दर्ज हुई है।अब रिकवरी रेट बढ़कर 90.34 प्रतिशत हुआ है।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 10.42 प्रतिशत है,जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट नौ प्रतिशत, लगातार चौथे दिन 10 प्रतिशत से कम है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लोगों को टीके की 20.57 करोड़ खुराक दी हैं। कोविड जांच की क्षमता भी बढ़ायी गई है और पिछले 24 घंटे में 20.7 लाख जांच हुई है।