न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील सूद ने कहा कि कोरोना काल में गीता रसोई जरूरतमंद लोगों की सहायता कर समाज के लिए प्ररेणा बनी है। जिस समय में अपने लोग साथ छोड़ देते हैं उस समय में गीता रसोई के स्वयंसेवकों ने उन तक भोजन पंहुचाने का काम किया है। विद्यालय की प्रबंध समिति ने आज गीता रसोई के हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।
समाजसेविका उषा कौशल ने कहा कि गीता रसोई से शुभकामना संदेश के साथ भोजन जाना बीमार आदमी के लिए संजीवनी बूटी का काम करता है। कोरोना पिडितो का भोजन केवल भोजन ना होकर हवन यज्ञ का प्रसाद भी होता है । इस प्रयास के लिए पूर्व छात्र परिषद बधाई की पात्र है। आज के अवसर पर सुरेश सैनी, सुमन बत्रा , ममता सूद , सोनिका बेरी , अशोक रोशा, अनिल कुलश्रेष्ठ, डॉ. पंकज शर्मा, संजय चौधरी , कुलदीप चोपड़ा रंजन शर्मा आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।