न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद। युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील वीडियो, गंदे संदेश और न्यूड फोटो भेजने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ आईटी एक्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शहर की एक कालोनी वासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 29 जनवरी 2020 को हुई थी।
शादी के बाद से ही बरवाला निवासी सुमित चोपड़ा और गौरव चोपड़ा उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर गंदे संदेश, अश्लील वीडियो और न्यू वीडियो भेज रहे हैं। इसको लेकर कई बार उनको समझाया भी जा चुका है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जांच अधिकारी महिला थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुमित चोपड़ा और गौरव चौपड़ा को नामजद कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।