न्यूज डेक्स संवाददाता
उचाना।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उचाना ब्लॉक की एक बैठक न्यू आर्य आदर्श विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी में आयोजित की गई। अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान नरेंद्र वत्स ने की। सभी स्कूल संचालकों ने सर्वसम्मति से किसान आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए खटकड़ टोल पर धरना दे रहे किसानों के साथ बैठने का फैसला किया।
कापड़ो गांव के प्राइवेट स्कूल संचालक रामदिया के निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक प्रकट किया। नरेंद्र वत्स ने बताया कि प्राइवेट स्कूल संचालक लगातार जब तक किसान आंदोलन चलेगा तब तक किसानों के समर्थन में खटकड़ टोल पर किसानों के धरने पर जाकर बैठेंगे। यह सरकार फसल और नस्ल दोनों को खराब करना चाह रही है।
ये तीनों कृषि कानून लागू होने से किसानों को अपनी जमीन जाने का डर है। किसान की नस्ल यानी कि किसान के बच्चों को अनपढ़ रखकर इन के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है।उन्होंने कहा कि सरकार को जल्दी से जल्दी किसानों की मांग मांगनी चाहिए और इनके बच्चे पढ़ लिख कर के देश का भविष्य बने उसके लिए स्कूल खोले जाने चाहिए।
सभी स्कूल प्राइवेट स्कूल संचालकों ने खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचकर के वहां प्रतिनिधि नेताओं से बात कर उनको आश्वासन दिया कि वे तन,मन,धन से किसानों के साथ हैं। जब तक आंदोलन खत्म नहीं होता तब तक उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन करते रहेंगे। इस मौके पर अनिल टोहाना खेड़ा, संजय शर्मा, साधु राम, राकेश जैन, बलजीत, राजेश चहल, राजेश मौण, वीरेंद्र बूरा, मुकेश शर्मा, प्रमोद बूरा, जय किशन आर्य, राकेश पालवां, सुरेश वशिष्ठ, बिजेंद्र बूरा, सुरेश, धर्मपाल नैन, सुरेश मेहरा, राजपाल मखंड, हरदीप मौजूद रहे।